फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sonu Mishra Reveals He Was First Asked To Play Salman Khan In Kala Hiran Before Kashif Iqbal Khan

पहले ये एक्टर निभाने वाला था ‘काला हिरण’ में सलमान खान का रोल, इसलिए छोड़ी फिल्म; वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Tue, 16 Jun 2026 09:01 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 16 Jun 2026 09:01 AM IST
सार

Sonu Mishra on Kala Hiran: सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ में काम कर चुके एक्टर सोनू मिश्रा ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया है। जानिए एक्टर ने क्या कुछ कहा।

विज्ञापन
Sonu Mishra Reveals He Was First Asked To Play Salman Khan In Kala Hiran Before Kashif Iqbal Khan
फिल्म 'काला हिरण' का एक सीन - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

विस्तार

सलमान खान पर बनी फिल्म ‘काला हिरण’ का टीजर रिलीज हो चुका है। इसके रिलीज के बाद से ही ये फिल्म चर्चाओं में बनी हुई है। अब फिल्म को लेकर एक्टर सोनू मिश्रा ने बड़ा खुलासा किया है। 

विज्ञापन

पहले इस एक्टर को ऑफर हुई थी फिल्म 
सोनू मिश्रा ने एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्हें सबसे पहले ‘काला हिरण' फिल्म ऑफर हुई थी। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में उन्हें सलमान खान का किरदार निभाने का मौका मिला था और वे इसे लेकर काफी एक्साइटेड भी थे। उन्होंने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी थी।

विज्ञापन

लेकिन कुछ दिनों बाद उन्हें एहसास हुआ कि फिल्म का मकसद क्या है। सोनू के मुताबिक, फिल्म में सलमान खान को गलत तरीके से दिखाने की कोशिश की जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Sonu Mishra Reveals He Was First Asked To Play Salman Khan In Kala Hiran Before Kashif Iqbal Khan
सोनू मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

इसलिए छोड़ी फिल्म
उन्होंने बताया कि उन्होंने दो दिन शूटिंग करने के बाद फिल्म की स्क्रिप्ट और कॉन्ट्रैक्ट मांगा। जब उन्हें कॉन्ट्रैक्ट दिखाया गया तो उसमें लिखा था कि उन्हें मीडिया में जाकर सलमान खान के खिलाफ बोलना होगा। सोनू ने कहा, ‘ये बातें मेरे उसूलों के खिलाफ हैं, इसलिए मैंने फिल्म छोड़ने का फैसला लिया।’

Sonu Mishra Reveals He Was First Asked To Play Salman Khan In Kala Hiran Before Kashif Iqbal Khan
सलमान खान, काला हिरण पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

एक्टर ने लगाया बड़ा आरोप
एक्टर ने यह भी आरोप लगाया कि फिल्म के मेकर्स ने सलमान खान की तरफ से भेजे गए लीगल नोटिस को फाड़ दिया ताकि फिल्म को लेकर ज्यादा चर्चा हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि यह फिल्म बिश्नोई समाज की सच्चाई दिखाने के लिए नहीं बनाई जा रही है, जैसा कि दावा किया जा रहा है।

सोनू ने साफ किया कि उन्होंने फिल्म डर की वजह से नहीं छोड़ी, बल्कि अपने सिद्धांतों की वजह से यह फैसला लिया।

ये भी पढ़ें- संचिता उगले के निधन पर भावुक हुए उनके दादा, आत्महत्या पर दिया बड़ा बयान; कहा- ‘हमें आज तक समझ नहीं…’

Sonu Mishra Reveals He Was First Asked To Play Salman Khan In Kala Hiran Before Kashif Iqbal Khan
फिल्म 'काला हिरण' का एक सीन - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
अब ये एक्टर निभा रहे सलमान का रोल
काला हिरण फिल्म की बात करें तो इसका पूरा नाम काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी है। इस फिल्म को अमित जानी प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसका निर्देशन भारत एस श्रीनाते कर रहे हैं। फिल्म के टीजर में काशिफ इकबाल खान लीड रोल में नजर आए थे। वहीं, एक्टर गोविंद नामदेव, जो पहले इस फिल्म से जुड़े थे, उन्होंने भी अब खुद को इससे अलग कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed