फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sonakshi Sinha says on debut in Telugu film industry with Jatadhara which releasing soon

साउथ और बॉलीवुड फिल्मों को लेकर सोनाक्षी सिन्हा ने किया बड़ा खुलासा, काम के घंटों को लेकर कह दी ये बात

Tue, 04 Nov 2025 03:37 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Tue, 04 Nov 2025 03:37 PM IST
सार

Sonakshi Sinha: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जटाधरा' से चर्चा में हैं। इस फिल्म के जरिए एक्ट्रेस तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं। इसपर उन्होंने अपनी राय रखी है। 

विज्ञापन
Sonakshi Sinha says on debut in Telugu film industry with Jatadhara which releasing soon
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

साउथ अभिनेता सुधीर बाबू अभिनीत आगामी फिल्म 'जटाधरा' में सोनाक्षी सिन्हा अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री की यह पहली साउथ फिल्म होने वाली है। एक्ट्रेस ने साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम के तरीके पर चर्चा की है। चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

विज्ञापन


काम के घंटो को लेकर क्या बोलीं सोनाक्षी सिन्हा?
सोनाक्षी सिन्हा ने पीटीआई से बातचीत की। इस दौरान उनसे हिंदी और तेलुगु इंडस्ट्री के काम करने के तरीके में अंतर के बारे में पूछा गया। इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'ज्यादा अंतर नहीं हैं लेकिन उनकी (साउथ) टाइमिंग बहुत अच्छी है, बहुत व्यवस्थित है। वे सिर्फ कुछ खास घंटों के लिए ही काम करते हैं। वहां वर्क-लाइफ बैलेंस बहुत अच्छा है, जो हम उनसे जरूर सीख सकते हैं।' आगे उन्होंने काम के घंटों के लेकर कहा, 'साउथ में अगर आप 9 बजे शूट के लिए आते हैं, तो आप 6 बजे के बाद शूट नहीं कर सकते। आपको इजाजत नहीं है। मुझे लगता है कि यह उस बारे में सच में बहुत अच्छी बात है। मैं कहूंगी कि यह थोड़ा ज्यादा अनुशासित है।'
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: सनी लियोनी संग शो ‘स्प्लिट्सविला’ होस्ट करेंगे करण कुंद्रा, बोले- नया सीजन पहले से ज्यादा बोल्ड होगा
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग-अलग भाषाओं में फिल्म करना चाहती हैं अभिनेत्री
अभिनेत्री ने आगे बातचीत करते हुए कहा, 'मैंने पहले एक तमिल फिल्म (लिंगा) की है और अब यह तेलुगु फिल्म कर रही हूं। मैं इसके लिए बहुत खुले दिल वाली हूं। मुझे नहीं लगता कि अब भाषा कोई रुकावट है। मैं और भी भाषाओं को एक्सप्लोर करना चाहूंगी।  ऐसा नहीं था कि मैं 'ना' कह रही थी। मुझे अलग-अलग भाषाओं में कई रीजनल फिल्मों के ऑफर मिले हैं, लेकिन मैं यहां (हिंदी सिनेमा) अपनी कमिटमेंट्स में व्यस्त थी।'


निर्देशकों के विजन को फॉलो करती हैं एक्ट्रेस 
सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, 'मैं अपने निर्देशकों के विजन को फॉलो करती हूं क्योंकि वे फिल्म के साथ ज्यादा समय तक रहे हैं। वे राइटिंग प्रोसेस का हिस्सा रहे हैं, इसलिए उन्हें आइडिया होता है। और एक एक्टर के तौर पर, यह मेरा काम है कि मैं उसे पूरा करूं। अगर मुझे लगता है कि मेरे इनपुट की जरूरत है, अगर मैं इसे किसी खास तरीके से निभाना चाहती हूं या कुछ अलग करना चाहती हूं, तो मैं कहती हूं। लेकिन ज्यादातर, मैं वही करने की कोशिश करती हूं, जो मेरे डायरेक्टर का विजन होता है।'

कब रिलीज होगी सोनाक्षी की फिल्म 'जटाधरा'?
यह फिल्म 7 नवंबर 2025 को हिंदी और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें दिव्या खोसला, सोनाक्षी सिन्हा, सुधीर बाबू और शिल्पा शिरोडकर, इंदिरा कृष्णा, रवि प्रकाश, नवीन नेनी और रोहित पाठक जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माणा जी स्टूडियोज और प्रेरणा अरोड़ा ने मिलकर किया है। इस फिल्म का निर्देशन वेंकट कल्याण और अभिषेक जायसवाल ने मिलकर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed