फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Some Arguments And Sacrifices SS Rajamouli Faces Many Difficulties To Make Baahubali The Epic

Baahubali The Epic: हर सीन पर बहस हुई तब जाकर बनी ‘बाहुबली: द एपिक’, राजामौली ने किया तमाम मुश्किलों का जिक्र

Thu, 28 Aug 2025 03:27 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 28 Aug 2025 03:27 PM IST
सार

Rajamouli On Baahubali The Epic: ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ और ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ को मिलाकर एसएस राजामौली अब ‘बाहुबली: द एपिक’ लेकर आने वाले हैं। हालांकि, यह इतना आसान नहीं था। अब राजामौली ने ‘बाहुबली: द एपिक के निर्माण में आई मुश्किलों के बारे में बात की है।

विज्ञापन
Some Arguments And Sacrifices SS Rajamouli Faces Many Difficulties To Make Baahubali The Epic
एसएस राजामौली और बाहुबली द एपिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निर्माता-निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली’ दो भागों में रिलीज हुई थी। यह भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी और एपिक फिल्मों में से एक है। इन दोनों ही फिल्मों का एक-एक सीन लोगों को काफी पसंद है। अब राजामौली ने अपनी इन दोनों ही फिल्मों को मिलाकर एक फिल्म बनाई है जिसे नाम दिया है ‘बाहुबली: द एपिक’। हालांकि, दो फिल्मों को मिलाकर एक फिल्म बनाना राजामौली के लिए इतना आसान नहीं था। अब निर्देशक ने इसको लेकर सामने आई चुनौतियों के बारे में बात की है।

विज्ञापन

काफी मुश्किल का करना पड़ा सामना
‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ और ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ को मिलाकर ‘बाहुबली: द एपिक’ बनाना राजामौली के लिए काफी मुश्किल भरा रहा। वजह है कि दोनों ही फिल्में उनकी ही हैं और दोनों ही फिल्में उनके दिल के काफी करीब भी हैं। ऐसे में ‘बाहुबली: द एपिक’ को लेकर राजामौली का कहना है कि दो फिल्मों को एक ही भाग में बनाना कोई आसान काम नहीं है और इसके लिए टीम को कई त्याग करने पड़े।

विज्ञापन

निर्देशक ने बताया कि बाहुबली का हर सीन और गाना मेरे लिए अनमोल है। अंतिम चुनाव करना आसान काम नहीं था और हम कई बहसों से गुजरे और कई दिनों तक गरमागरम बहस हुई। यह अब तक का सबसे कठिन सफर है क्योंकि यह तय करना मुश्किल था कि ‘बाहुबली: द एपिक’ के अंतिम संस्करण से क्या हटाया जाए। बाहुबली के कुछ गाने हटा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Baahubali The Epic: बॉक्स ऑफिस पर होगा धमाका, 'बाहुबली: द एपिक' का धांसू टीजर रिलीज, जानिए कब दस्तक देगी मूवी?

31 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म
ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ में प्रभास और तमन्ना के बीच फिल्माया गया रोमांटिक गाना ‘बाहुबली: द एपिक’ से हटा दिया गया है। दरअसल, दोनों ही फिल्मों को एक फिल्म में मिलाने के लिए और इसकी लेंथ को भी बहुत बड़ा होने से बचाने के लिए दोनों फिल्मों से कई सीन को हटाया गया है। ‘बाहुबली: द एपिक’ 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसको देखने के बाद फैंस इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित हैं। ‘बाहुबली: द एपिक’ का अंतिम रनटाइम करीब चार घंटे बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed