फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sobhita Dhulipala recalls being told she wasn not gori or pretty enough when giving ad auditions

Sobhita: 'विज्ञापन करते वक्त भद्दे कमेंट्स का करना पड़ा सामना', इंडस्ट्री में रंगभेद पर फूटा शोभिता का गुस्सा

Fri, 23 Jun 2023 11:53 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 23 Jun 2023 11:53 AM IST
सार

इस बीच शोभिता ने इंडस्ट्री में रंगभेद के मुद्दे पर अपने विचार साझा किए हैं और बताया है कि संघर्ष के शुरुआती दिनों में वह इस इंडस्ट्री में रंगभेद का शिकार हुई थीं।

विज्ञापन
Sobhita Dhulipala recalls being told she wasn not gori or pretty enough when giving ad auditions
शोभिता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ की जानी मानी अभिनेत्री शोभिता धूलिपाला अपनी फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। इन  दिनों अभिनेत्री का नाम नागा चैतन्य के साथ काफी जोड़ा जा रहा है। लगातार अफवाहें उड़ रही हैं कि शोभिता और नागा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस बीच शोभिता ने इंडस्ट्री में रंगभेद के मुद्दे पर अपने विचार साझा किए हैं और बताया है कि संघर्ष के शुरुआती दिनों में वह इस इंडस्ट्री में रंगभेद का शिकार हुई थीं।

विज्ञापन

इंडस्ट्री में रंगभेद का शिकार हुई थीं शोभिता
अभिनेत्री शोभिता जल्द ही ‘द नाइट मैनेजर पार्ट 2’ में दिखाई देंगी , जिसमें अभिनेत्री आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर के साथ स्क्रीन साझा करते हुए नजर आएंगी। शोभिता ने अपने करियर में एक लंबा सफर तय किया है और उन्होंने 2016 की फिल्म ‘रमन राघव 2.0’ से मॉडलिंग से अभिनय का रुख किया था। शोभिता के लिए इंडस्ट्री में जगह बनाना आसान नहीं रहा है। 

Shafaq Naaz: 'ये कातिल की बहन है...', तुनिशा शर्मा आत्महत्या मामले शीजान खान की बहन शफक का छलका दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन कंपनियां नहीं करती थी कास्ट
हाल ही में, एक इंटरव्यू में शोभिता ने बताया कि संघर्ष के दिनों को याद कर बताया कि अभिनय में कदम रखने से पहले भी विज्ञापन करने के दिनों में उन्हें अपने रंग के बारे में भद्दी टिप्पणियों का सामना करना पड़ता था। शोभिता ने कहा कि विज्ञापन के दिनों में उनसे कई बार कहा जाता था कि वह इतनी गोरी नहीं हैं या वह इतनी सुंदर नहीं हैं। हालांकि, इन बातों ने कभी उनकी हिम्मत नहीं तोड़ी।

Adipurush: 'आदिपुरुष' विवाद के बीच सुनील लहरी का बड़ा बयान, फिल्म का बहिष्कार करने पर लोगों का किया धन्यवाद

विज्ञापन

रंगभेद ने नहीं तोड़ी शोभिता की हिम्मत
 अभिनेत्री ने कहा, ‘जब आप शुरुआत कर रहे होते हैं, तो हर चीज एक लड़ाई होती है।  मुझे याद है कि मेरे विज्ञापन ऑडिशन में मुझसे कई बार कहा गया था कि मैं उतनी गोरी नहीं हूं, जितनी उन्हें अपने विज्ञापन के लिए चाहिए। मैंने कभी इन कमेंट्स को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया क्योंकि मेरा लक्ष्य केवल इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाना था और मैं बेकार की चीजों को सोचकर अपना समय खराब नहीं करना चाहती थी।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed