फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   So Long Valley Makers Maan Singh Filed Defamation Case Of 10 Crore Against Actress Ruchi Gujjar

Ruchi Gujjar: कानूनी मामले में फंसीं निर्देशक को चप्पल मारने वाली रुचि गुर्जर, दायर हुआ 10 करोड़ का मुकदमा

Mon, 28 Jul 2025 09:04 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 28 Jul 2025 09:04 PM IST
सार

Defamation Case Against Ruchi Gujjar: निर्देशक पर चप्पल मारने की घटना से सुर्खियों में आईं अभिनेत्री रुचि गुर्जर पर अब कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। जानिए पूरा मामला।

विज्ञापन
So Long Valley Makers Maan Singh Filed Defamation Case Of 10 Crore Against Actress Ruchi Gujjar
रुचि गुर्जर - फोटो : इंस्टाग्राम-@ruchigujjarofficial

विस्तार

त्रिधा चौधरी, आकांक्षा पुरी और विक्रम कोचर स्टारर क्राइम थ्रिलर 'सो लॉन्ग वैली' रिलीज से पहले तब विवादों में आ गई, जब फिल्म के निर्माता और निर्देशक मान सिंह ने अभिनेत्री रुचि गुज्जर के खिलाफ 10 करोड़ रुपए का मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया। मान सिंह ने रुचि पर आर्थिक नुकसान पहुंचाने और फिल्म की प्रतिष्ठा धूमिल करने के उद्देश्य से साजिश रचने, धमकी देने और बाधा डालने का आरोप लगाया है। बता दें कि ये वो ही रुचि गुर्जर हैं, जिनका दो दिन पहले निर्माता-निर्देशक मान सिंह पर चप्पल से मारने का वीडियो वायरल हुआ था।

विज्ञापन

ये है पूरा मामला
ऑफिशियल बयान के अनुसार, रुचि गुज्जर ने कथित तौर पर अपने दोस्त करण सिंह चौहान को 20-30 लाख रुपये दिए थे। मान सिंह ने बताया है कि रुचि गुज्जर और करण सिंह गहरे दोस्त हैं। इन दोनों के बीच सोनी टीवी के एक शो को लेकर पैसों का लेनदेन हुआ था। लेकिन बाद मे रुचि ने करण पर धोखाधड़ी के इल्जाम लगाए। रुचि का कहना था कि करण सिंह ने ये पैसे मेरी फिल्म सो लॉन्ग वैली में लगा दिए। जबकि मैं कह रहा हूं कि करण ने मेरी फिल्म में एक रुपया भी नहीं लगाया है, अगर रुचि आरोप लगा रही हैं तो किसी बैंक ट्रांजैक्शन का डिटेल सबूत के रूप में दें।

विज्ञापन

अदालत ने कहा रिलीज में बाधा नहीं डाल सकतीं रुचि
बयान में आगे कहा गया कि रुचि गुज्जर ने कुछ कलाकारों को फिल्म में काम न करने के लिए गुमराह किया। इसके बाद उन्होंने अदालत में एक अर्जी दायर करके फिल्म की रिलीज रोकने की कोशिश की, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया क्योंकि मान सिंह के पक्ष में फैसला सुनाया गया। अदालत ने पुष्टि की कि रुचि का प्रोडक्शन कंपनी के साथ कोई आर्थिक लेनदेन या अनुबंध नहीं है और इसलिए वह रिलीज में बाधा नहीं डाल सकतीं।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Viral Video: फिल्म स्क्रीनिंग पर हुआ तमाशा, अभिनेत्री ने डायरेक्टर को चप्पलों से पीटा; लगाए गंभीर आरोप

कानूनी झटके के बाद एक्ट्रेस ने किया बवाल
कानूनी झटके के बावजूद 'सो लॉन्ग वैली' के प्रीमियर शो के दौरान मामला और बिगड़ गया, जहां रुचि ने बहुत हंगामा किया। चप्पल और पानी की बोतल फेंकी, जिसके बाद अंबोली पुलिस ने उनके और छह अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। घटना के बाद मान सिंह ने अपनी कानूनी टीम के साथ अभिनेत्री की हरकत पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि इन झूठे आरोपों और धमकियों के कारण फिल्म को गंभीर आर्थिक नुकसान हुआ है। रुचि ने फिल्म के प्रोडक्शन से कोई संबंध न होने के बावजूद अभिनेताओं और टीम को धमकाया। इसलिए हमने 10 करोड़ रुपए का मानहानि का दावा दायर किया है।

मान सिंह ने बताया पब्लिसिटी स्टंट
मान सिंह की कानूनी टीम ने ये बताया कि कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है और आगे की कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है। मान सिंह का कहना है कि रुचि गुर्जर द्वारा ये आरोप केवल चीप पब्लिसिटी हासिल करने के लिए लगाए जा रहे हैं और ब्लैकमेल करने का प्रयास किया जा रहा है। किसी के इवेंट में बिन बुलाए जबरदस्ती घुस जाना और वहां दादागिरी करना सरासर गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed