Smriti Irani: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की तुलसी ही नहीं, बल्कि इन किरदारों से भी स्मृति ने बनाई खास पहचान
Kyunki Saas Bhi Kabhi Thi 2: एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन स्मृति ईरानी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं, क्योंकि वो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' शो से एक्टिंग की दुनिया में वापसी कर रही हैं। आइए जानते हैं अभिनेत्री के दूसरे शोज के बारे में।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्मृति ईरानी ने शुरुआती दौर में एक्टिंग और मॉडलिंग के जरिए अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद अभिनेत्री को असली पहचान 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीरियल से मिली। फिर एक्ट्रेस राजनीति की दुनिया में सक्रिय हो गई। अब 25 साल के बाद स्मृति ईरानी एक बार फिर से 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' से वापसी कर रही हैं। एक्ट्रेस को कई और शोज में शानदार किरदार निभाने के लिए जाना जाता था। जानिए उन शो के बारे में।
क्योंकि सास भी कभी बहू थी
साल 2000 में इस शो की शुरुआत हुई थी, जिसमें स्मृति ईरानी ने तुलसी का किरदार निभाया था। इस शो के जरिए तुलसी के किरदार को घर-घर में काफी पहचान मिली थी। अब 25 साल बाद ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ 29 जुलाई से फिर से शुरू होने वाला है।
तीन बहूरानियां
साल 2007 से 2009 के बीच 'तीन बहूरानियां' टीवी सीरियल प्रसारित किया गया था। इस शो में स्मृति ईरानी भी नजर आई थीं, जिन्होंने वृंदा सुमित देसाई का किरदार निभाया था। इस धारावाहकि को भी काफी पसंद किया गया था।
थोड़ी सी जमीन थोड़ा सा आसमान
साल 2006 से 2007 के बीच स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला धारावाहिक ‘थोड़ी सी जमीन थोड़ा सा आसमान’ दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय हुआ था। इस सीरियल में स्मृति ईरानी ने मुख्य भूमिका निभाई थी और उनके किरदार का नाम उमा आप्टे था। यह कहानी एक ऐसी महिला की थी जो जीवन की चुनौतियों से जूझते हुए आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता की मिसाल बनती है। स्मृति ईरानी के किरदार को काफी पसंद किया गया था।
विरुद्ध
यह टीवी धारावाहिक 2007 में शुरु हुआ था। इसमें स्मृति ईरानी ने वसुधा शर्मा का किरदार निभाया था। इस सीरियल का प्रसारण सोनी टीवी पर किया गया था।
मणिबेन.कॉम
'मणिबेन.कॉम' एक भारतीय हिंदी भाषा की कॉमेडी टेलीविजन श्रृंखला है जो 8 जून 2009 से 23 अप्रैल 2010 तक सब टीवी पर प्रसारित हुआ था। यह एक कॉमेडी सीरियल था, जिसमें स्मृति ईरानी ने मनिबेन की भूमिका निभाई थी।
रामायण
साल 2001 में जी टीवी पर 'रामायण' टीवी सीरियल प्रसारित हुआ था। इसमें नीतिश भारद्वाज ने भगवान राम की भूमिका निभाई थी, तो माता सीता के रूप में स्मृति ईरानी नजर आई थीं। इस शो का निर्देशन रवि चोपड़ा द्वारा किया गया था।