पीयूष पांडे के निधन पर विवेक अग्निहोत्री और स्मृति ईरानी ने जताया दुख, निर्देशक ने कहा- 'हर शब्द कुछ कहता था'
Celebs On Piyush Pandey Death: विज्ञापन जगत के दिग्गज पीयूष पांडे के निधन से देश भर में हर कोई गहरे शोक और सदमे में है। इस पर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और एक्ट्रेस-पॉलिटिशियन स्मृति ईरानी ने दुख जताया है।
विस्तार
एड गुरु पद्मश्री पीयूष पांडे का शुक्रवार को निधन हो गया, जिसकी खबर सुन लोग दुखी है। उन्होंने अपने करियर के दौरान 'अबकी बार मोदी सरकार' जैसे नारों को दिया था। इसके अलावा उन्हें कई पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है। इसपर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और टीवी अभिनेत्री स्मृति ईरानी ने प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। जानिए उन्होंने क्या कहा।
विवेक अग्निहोत्री ने साझा की पुरानी बातें
निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने पीयूष पांडे के निधन पर उन्हें याद करते हुए पुरानी यादें साझा की। उन्होंने कहा- 'हमें महसूस कराया कि हर शब्द कुछ कहता है। हर इंसान कुछ कहता है। हर दिल, हर कहानी हमारी अपनी भाषा में बोल सके। और हां, आप हर उस विज्ञापन में जिंदा रहोगे, जो भारत जैसा लगता है, हर उस पंक्ति में जिसका स्वाद मीठा-मीठा है।'
Kuch khaas tha…
When I joined O&M, as a trainee, everyone spoke the Queen’s English. They wanted India to sound like London.
And then there was Piyush Pandey, with Rajasthani moustache, sitting in a smoky corner, writing in Hindi, making words smell of mitti and sound like… pic.twitter.com/fqd7IqwjNzविज्ञापन विज्ञापन— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) October 24, 2025
स्मृति ईरानी ने कहा- वो बेहतरीन कलाकारों में से एक थे
अभिनेत्री-राजनेता स्मृति ईरानी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट करते हुए पीयूष पांडे को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, 'पीयूष पांडे सिर्फ एक विज्ञापन कलाकार नहीं थे, वे भारत के बेहतरीन कहानीकारों में से एक थे। उन्होंने हमें सिखाया कि भावनाएं रचनात्मकता की सबसे सच्ची भाषा हैं। उनके शब्दों ने ब्रांडो को मानवीय और विचारों को अमर बना दिया। उस दिग्गज को विदाई जिसने हमें महसूस करने, सोचने और मुस्कुराने का मौका दिया।'
Piyush Pandey wasn’t just an ad man — he was one of India’s finest storytellers . He taught us that emotion is the truest language of creativity. His words made brands human, and ideas immortal. Farewell to a legend who made us feel, think, and smile.
— Smriti Z Irani (@smritiirani) October 24, 2025
पीयूष पांडे की बहन इला अरुण हुई दुखी
पीयूष पांडे की बहन और अभिनेत्री-गायिका इला अरुण ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'प्रियजनों, बहुत ही दुखद मन से मैं आपको यह सूचित करने के लिए लिख रही हूं कि आज सुबह हमने अपने सबसे प्यारे और महान भाई, पीयूष पांडे को खो दिया है। आगे की जानकारी मेरे भाई प्रसून पांडे द्वारा साझा की जाएगी। रेस्ट इन पीस भाई।'