फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   skyforce fame actor veer-pahariya-tara-sutaria-are dating each other as per reports

Tara Sutariya: आदर जैन के बाद प्यार में फिर गिरफ्तार हुईं तारा सुतारिया, सारा अली खान के एक्स को कर रहीं डेट?

Wed, 28 May 2025 03:44 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Wed, 28 May 2025 03:44 PM IST
सार

Tara Sutaria Relationship: एक्ट्रेस तारा सुतारिया की पर्सनल लाइफ को लेकर इन दिनों अफवाहों का बाजार गर्म है। ऐसा कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस तारा सुतारिया अब सारा अली खान के एक्स को डेट कर रही हैं। 

विज्ञापन
skyforce fame actor veer-pahariya-tara-sutaria-are dating each other as per reports
तारा सुतारिया - फोटो : इंस्टाग्राम- @ tarasutaria

विस्तार

बॉलीवुड में इन दिनों एक नए कपल के बनने की खबरें जोरों-शोरों से चल रही हैं। हाल ही में खबर आई हैं कि एक्टर वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते की ऑफिशियल पुष्टि नहीं की है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक उनका रिश्ता अभी शुरुआती दौर में है।

विज्ञापन

एक दूसरे को डेट कर रहे तारा और वीर?
बॉलीवुड गलियारों में इन दोनों की डेटिंग की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। ई-टाइम्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों कुछ महीने पहले ही डेटिंग शुरू कर चुके हैं और एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझने की कोशिश कर रहे हैं। मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर दोनों को एक साथ देखा गया था, जिससे उनके बीच के कनेक्शन को लेकर कयास लगने शुरू हो गए। पैपराजी पेज ताहिर जासूस के इंस्टाग्राम पर तारा का एक वीडियो शेयर किया गया है।

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by TAHIR JASUS007 (@tahirjasus)

विज्ञापन
विज्ञापन



ये खबर भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में फिर लौट सकती हैं गर्विता साधवानी? दिया ये हिंट

सारा को भी डेट कर चुके हैं वीर 
वीर पहाड़िया की पिछले रिलेशनशिप की बात करें तो वो पहले सारा अली खान के साथ रिश्ते में थे, जो फिल्म 'स्काई फोर्स' में उनकी को-स्टार भी थीं। इसके बाद खबरें आईं कि उन्होंने पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर को भी डेट किया था। इन दोनों के मुंबई के अंबानी वेडिंग में साथ दिखने से अफवाहें और तेज हो गई थीं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Lifestyle Asia India (@lifestyleasiaindia)


 

आदर जैन के साथ रिलेशनशिप में थीं तारा
वहीं, तारा सुतारिया ने करीना कपूर खान के कजिन ब्रदर आदर जैन को लंबे समय तक डेट किया है। आदर जैन ने फरवरी 2025 में तारा की करीबी दोस्त रहीं आलेखा अडवाणी से शादी कर ली है। इसके बाद तारा के अरुणोदय सिंह के साथ डेटिंग के भी चर्चे रहे, लेकिन उन्होंने इसे महज दोस्ती बताया और अफवाहों का खंडन किया।

वीर पहाड़िया ने रिलेशनशिप पर की बात
‘जूम’ के साथ एक एक्सक्लूसिव बातचीत में वीर ने मीडिया में चल रही अफवाहों पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने बताया कि बचपन में उन्हें इन बातों से बहुत फर्क पड़ता था, खासकर जब उनके परिवार के निजी मामलों को लेकर खबरें छपती थीं। लेकिन अब वो इन बातों को लेकर ज्यादा परेशान नहीं होते। वो समझते हैं कि यह पब्लिक लाइफ का हिस्सा है और अब वो इस पर ज्यादा ध्यान नहीं देते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed