Dipika Kakar Ibrahim: दीपिका कक्कड़ के ट्यूमर पर आई ननद सबा की प्रतिक्रिया, बोलीं- ‘रोने से कुछ नहीं होगा…’,
Sister in Law Reaction on Dipika Kakar Health: दीपिका कक्कड़ इब्राहिम के ट्यूमर के बारे में जब से उनके फैंस को पता चला है तब से वो एक्ट्रेस की सेहत को लेकर परेशान हैं। इसी बीच अब उनके हेल्थ पर ननद सबा का रिएक्शन आया है।
विस्तार
टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की तबीयत को लेकर इन दिनों फैंस काफी चिंता में हैं। एक्ट्रेस के लिवर में टेनिस बॉल के आकार का ट्यूमर मिला है। इस खबर के सामने आते ही न सिर्फ टीवी इंडस्ट्री, बल्कि सोशल मीडिया पर भी हलचल मच गई। अब दीपिका की ननद और यूट्यूबर सबा इब्राहिम ने भी इस मुद्दे पर अपनी अपनी फीलिंग्स शेयर की हैं।
दीपिका के ट्यूमर पर ननद का रिएक्शन
दीपिका की ननद और शोएब की बहन सबा खुद इस वक्त प्रेग्नेंट हैं। एक ओर मां बनने की खुशी उनके दरवाजे पर दस्तक दे रही है, वहीं दूसरी ओर उनकी भाभी की बिगड़ती तबीयत ने उनके चेहरे की मुस्कान छीन ली है। सबा और उनके पति खालिद ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो साफ तौर पर भावुक नजर आए।
भावुक होकर बोलीं दीपिका की ननद
वीडियो में सबा ने बताया कि जब उन्हें पहली बार दीपिका की तबीयत की जानकारी मिली, तो वो एकदम स्तब्ध रह गई थीं। सबा ने कहा, ‘भले ही मैं मां बनने जा रही हूं, लेकिन इस वक्त मेरी सारी चिंता अपनी भाभी को लेकर है।’
उन्होंने बात करते हुए कहा, ‘इस समय मैंने जो सबसे बड़ी चीज सीखी है, वो है अल्लाह पर भरोसा रखना। आप कितना भी रो लें, कुछ भी कर लें, मगर होता वही है जो ऊपर वाला चाहता है। इस समय रोने से ज्यादा जरूरी है दुआ करना।’ उन्होंने आगे बताया कि दीपिका के पेट में दर्द की शुरुआत बहुत मामूली लगी थी, लेकिन जब डॉक्टर ने सीटी स्कैन कराने को कहा, तभी उन्हें शक हुआ कि मामला गंभीर हो सकता है।
ये खबर भी पढ़ें: Dipika Kakar: इस खतरनाक बीमारी से जूझ रही दीपिका कक्कड़, पति शोएब इब्राहिम ने किया खुलासा; हुए भावुक
फूट-फूट कर रोने लगीं सबा
खालिद ने भी इस व्लॉग में खुलासा किया कि जब उन्होंने पहली बार दीपिका के ट्यूमर के बारे में सुना, तो सबा फूट-फूट कर रोने लगीं। उन्होंने कहा कि दीपिका जैसी मजबूत महिला उन्होंने पहले कभी नहीं देखी। इतनी गंभीर बीमारी के बावजूद वह हमेशा मुस्कुराती रहीं और अपने बेटे रुहान के साथ खेलती रहीं।
भाभी की सेहत के लिए दुआ कर रहीं सबा
सबा ने यह भी बताया कि उन्होंने कभी भी दीपिका के सामने इस बीमारी को लेकर कोई बात नहीं की। उन्होंने हमेशा भाभी को हौसला देने की कोशिश की, लेकिन अंदर ही अंदर वो खुद को बहुत कमजोर महसूस कर रही थीं। अब जब दीपिका की सर्जरी का वक्त नजदीक आ रहा है, तो सबा और खालिद ने सभी से उनकी सेहत के लिए दुआ करने की अपील की है।
ये खबर भी पढ़ें: Dipika Kakar: अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ को हुआ लिवर में 'टेनिस बॉल' जितना बड़ा ट्यूमर, कहीं ये कैंसर तो नहीं?
पति शोएब ने किया था खुलासा
बता दें दीपिका के ट्यूमर के बारे में सबसे पहले उनके पति शोएब ने अपने यूट्यूब चैनल में बताया। जिसके बाद फैंस भी दंग रह गए। दीपिका के ट्यूमर के बारे में सुनकर फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहा है।