Singham Again: दशहरे पर लाल किले के रामलीला में टीम के साथ शामिल होंगे अजय देवगन, दहन करेंगे रावण का पुतला
अभिनेता अजय देवगन ने 12 अक्तूबर यानी शनिवार को राजधानी में अपनी फिल्म की टीम के साथ 'सिंघम अगेन' का प्रचार करने का फैसला किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता अजय देवगन दशहरा के अवसर पर दिल्ली के लाल किले में एक प्रमुख रामलीला में रावण दहन समारोह में भाग लेंगे। अभिनेता ने 12 अक्तूबर यानी शनिवार को राजधानी में अपनी टीम के साथ फिल्म का प्रचार करने का फैसला किया है। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस फिल्म के ट्रेलर से यह पता चल गया है कि कहानी रामायण पर आधारित है और इसलिए, यह फिल्म के लिए रामलीला में अपने भव्य प्रचार की शुरुआत करने का एक सही समय लग रहा है।
टीम का आधिकारिक नोट
फिल्म की टीम द्वारा साझा किए गए आधिकारिक नोट के अनुसार, 'अजय और अन्य लोग शनिवार शाम को लव कुश रामलीला में भाग लेंगे और पारंपरिक रूप से रावण के पुतले का दहन करेंगे। नोट में आगे बताया गया है कि अभिनेता और फिल्म की टीम को रामलीला समिति के अध्यक्ष अर्जुन कुमार द्वारा समारोह में भाग लेने और बुराई पर अच्छाई की जीत को चिह्नित करने के लिए आमंत्रित किया गया है।'
View this post on Instagram
कंगना ने भी किया था 'तेजस' का प्रचार
पिछले साल अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपनी फिल्म तेजस के प्रचार के दौरान रामलीला मैदान में यह समारोह किया था। उन्हें यह बड़ा समारोह करने वाली पहली महिला भी माना जाता है। फिल्म में अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और टाइगर श्रॉफ जैसे स्टार्स हैं जो एक साथ मिलकर इसे एक शानदार अनुभव बनाने की कोशिश करेंगे। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि इनमें से कौन-कौन दिल्ली में दशहरा समारोह में शामिल होंगे।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'सिंघम अगेन' इस साल दिवाली पर बड़ी रिलीज के तौर पर स्क्रीन पर आने वाली है। 1 नवंबर को इसका बॉक्स ऑफिस पर 'भूल भुलैया 3' से टकराव है। 'सिंघम अगेन' रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का पांचवां भाग है, जिसमें रणवीर सिंह की 2018 में आई 'सिम्बा' और अक्षय कुमार अभिनीत 2021 में आई 'सूर्यवंशी' भी शामिल हैं। 'सिंघम अगेन' अजय देवगन की मुख्य भूमिका वाली 'सिंघम' सीरीज की तीसरी फिल्म है, जो 2011 की 'सिंघम' से शुरू हुई थी। फिर 2014 में अजय देवगन 'सिंघम रिटर्न्स' के साथ लौटे। वहीं, अब वे 'सिंघम अगेन' से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।