{"_id":"66f2bb9582c2e881330ed55f","slug":"singham-again-actress-kareena-kapoor-khan-south-debut-as-per-report-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kareena Kapoor: साउथ फिल्म में डेब्यू कर सकती हैं करीना कपूर खान? जानिए क्या है सच्चाई","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kareena Kapoor: साउथ फिल्म में डेब्यू कर सकती हैं करीना कपूर खान? जानिए क्या है सच्चाई
Tue, 24 Sep 2024 07:04 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 24 Sep 2024 07:04 PM IST
सार
बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं करीना कपूर खान। करीना को लेकर एक जानकारी सामने आई है कि बेबो भी बाकी बॉलीवुड अभिनेत्रियों की तरह साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर सकती हैं। जानें क्या है सच्चाई।
विज्ञापन
करीना कपूर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
विस्तार
ेकरीना कपूर खान इन दिनों अपनी फिल्म द बकिंघम मर्डर्स को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में करीना के अभिनय की जमकर तारीफ हो रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करीना साउथ की फिल्म में नजर आ सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो यह करीना का साउथ में डेब्यू होगा।
करीना कर सकती हैं साउथ की फिल्म में काम?
जान्हवी कपूर से लेकर आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, कृति सेनन, अनन्या पांडे और यहां तक कि अक्षय कुमार, संजय दत्त और सैफ अली खान जैसे बॉलीवुड सितारे भी साउथ इंडस्ट्री में कदम रख चुके हैं। अगर बेबो साउथ की फिल्म करती हैं तो इस सूची में शामिल होने वाली वह जान्हवी के बाद नवीनतम अभिनेत्री बन जाएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इवेंट के दौरान करीना ने कहा कि वह एक बहुत बड़ी साउथ फिल्म कर सकती हैं और उनकी इसी बात से उनके प्रशंसक यह अनुमान लगा रहे हैं कि वह किसी साउथ फिल्म में नजर आ सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो यह उनकी पहली साउथ फिल्म होगी।
द बकिंघम मर्डर्स
द बकिंघम मर्डर्स 13 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसे शोभा कपूर और एकता कपूर ने भी प्रोड्यूस किया है। फिल्म में करीना ने एक ब्रिटिश-भारतीय जासूस की भूमिका निभाई है, जिसे बकिंघमशायर में मारे गए एक बच्चे का मामला सौंपा गया। अभिनेत्री की शक्तिशाली और आकर्षक भूमिका के लिए फिल्म को आलोचकों से भी सकारात्मक समीक्षा मिली है।
विज्ञापन
आने वाली फिल्में
2000 में रिफ्यूजी से अपनी फिल्मी करियार की शुरुआत कर चुकी करीना कपूर खान अपने प्रशंसकों की सबसे पसंदीदा अभिनेत्री हैं। बात चाहे कंटेंट फिल्मों की हो या कमर्शियल फिल्मों की करीना ने हमेशा अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीता है। 2023 में, उन्होंने जाने जान, 2024 में द क्रू और अब द बकिंघम मर्डर्स में अपने अभिनय से सभी का दिल जीत लिया है। अब वह अपनी आगामी फिल्म सिंघम अगेन की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म को रोहित शेट्टी निर्देशित करेंगे। फिल्म में करीना अवनी बाजीराव सिंघम के किरदार में नजर आएंगी। करीना के अलावा फिल्म में अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण और अर्जुन कपूर नजर आएंगे।
Madalsa Sharma: मदालसा शर्मा ने मनाया अपना प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन, बोलीं- अनुपमा के बाद नए ऑप्शन तलाश रही हूं