फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Singham Again actor Jackie shroff hits on fan head who taking selfie with him got trolled video goes viral

Jackie Shroff: सेल्फी लेने आए प्रशंसक पर जैकी श्रॉफ ने उठाया हाथ, यूजर्स ने अभिनेता को किया ट्रोल

Sat, 06 Apr 2024 12:18 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 06 Apr 2024 12:18 PM IST
सार

जैकी श्रॉफ का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता अपने फैंस के साथ सेल्फी खिंचवा रहे हैं, लेकिन उन्हें अपनी एक हरकत की वजह से ट्रोल होना पड़ा। 

विज्ञापन
Singham Again actor Jackie shroff hits on fan head who taking selfie with him got trolled video goes viral
जैकी श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अपने पसंदीदा कलाकारों के साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए प्रशंसक काफी बेताब रहते हैं। वे उनकी एक झलक पाने के लिए आतुर रहते हैं। प्रशंसक कई बार अच्छे से सेल्फी ले पाते हैं, लेकिन कभी-कभी उन्हें खराब अनुभवों से भी गुजरना पड़ता है। हाल ही में एक ऐसा ही नजारा देखने को मिला है।

विज्ञापन

प्रशंसक के सिर पर मारा, फिर हटने को कहा
बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उन्हें अक्सर अपने प्रशंसकों के साथ मजाक करते हुए देखा जाता है। अब जैकी ने कुछ ऐसा किया है, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जैकी अपने प्रशंसकों के साथ तस्वीरें खिंचवाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वे उनके साथ हमेशा की तरह मजाक भी कर रहे हैं। इसी बीच उनका एक प्रशंसक उनके पास सेल्फी लेने आता है। जैकी अचानक उसके सिर पर मार देते हैं और उसे एक तरफ हटने को कहते हैं। प्रशंसक उनका कहा मान लेता है, जिसके बाद जैकी उस प्रशंसक के साथ तस्वीर खिंचवाते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


The Goat Life: द गोट लाइफ की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़, बनी वैश्विक स्तर पर सबसे तेज 100 करोड़ कमाने वाली मलयालम फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कह रहे हैं लोग
प्रशंसक को सिर पर मारने की वजह से सोशल मीडिया यूजर जैकी की आलोचना कर रहे हैं। सभी इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स करके जैकी की इस हरकत पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि वे उसे मार क्यों रहे हैं? क्या वे सही हैं? एक अन्य यूजर ने जैकी की इस हरकत को गलत ठहराते हुए लिखा कि आप इस तरह से किसी को मार नहीं सकते हैं। वह आपका दोस्त या कोई रिश्तेदार नहीं है। इसी तरह कई लोगों ने जैकी को जमकर खरी-खरी सुनाई।
Adrian Schiller Passes Away: नहीं रहे हॉलीवुड अभिनेता एड्रियन शिलर, 60 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

विज्ञापन

'हाउसफुल 5' में नजर आएंगे जैकी दादा
जैकी श्रॉफ की पिछली फिल्म 'मस्त में रहने का' थी। इसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। इस फिल्म में उनके साथ नीना गुप्ता भी नजर आई थीं। जैकी ने अपने करियर में 'हीरो', 'जेलर', 'खलनायक', 'राम लखन', 'रंगीला', 'देवदास' और 'दूध का कर्ज' जैसी कई फिल्मों में दमदार अभिनय किया है। उनकी आने वाली फिल्मों में 'हाउसफुल 5', 'बेबी जॉन' और 'सिंघम अगेन' शामिल हैं।
Adah Sharma: सुशांत सिंह राजपूत के घर पहुंचीं अदा शर्मा क्या देखकर रह गई थीं हैरान? अभिनेत्री ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed