फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Singham Again actor Arjun Kapoor Praise anant ambani for vantara initiative in jamnagar gujarat see post

Arjun Kapoor: रिलायंस फाउंडेशन के वंतारा पहल की अर्जुन ने की प्रशंसा, बोले- टार्जन की कहानी इसका उदाहरण

Tue, 27 Feb 2024 03:20 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Tue, 27 Feb 2024 03:20 PM IST
सार

रिलायंस फाउंडेशन के इस कदम की सराहना करते हुए अर्जुन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने अनंत और टीम को बधाई दी। 

विज्ञापन
Singham Again actor Arjun Kapoor Praise anant ambani for vantara initiative in jamnagar gujarat see post
अर्जुन कपूर - फोटो : Social Media

विस्तार

रिलायंस फाउंडेशन ने गुजरात के जामनगर में 'वंतारा' नामक एक व्यापक पशु बचाव, देखभाल, संरक्षण और पुनर्वास कार्यक्रम की घोषणा की है। वंतारा कार्यक्रम के बारे में अनंत अंबानी ने खुलकर बात की है। करीना कपूर खान ने पोस्ट साझा कर उनकी प्रशंसा की। वहीं, अब रिलायंस फाउंडेशन के इस कदम की सराहना करते हुए अर्जुन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने अनंत और टीम को बधाई दी। 
विज्ञापन


अर्जुन ने पोस्ट साझा कर दी टीम को बधाई
रिलायंस फाउंडेशन के इस कदम की प्रशंसा करते हुए अर्जुन ने कहा, 'पूरे अंबानी परिवार और वंतारा में उनकी टीम के द्वारा पशु कल्याण की दुनिया में एक बड़ा बदलाव लेकर आए हैं। उनकी आधुनिक तकनीकि और देखभाल से टार्जन की कहानी वंतारा के इस काम का एक उदाहरण है। 200 से अधिक हाथियों और अनगिनत अन्य जानवरों को बचाने और उनके पुनर्वास के साथ पशु कल्याण के लिए वंतारा की उद्देश्य की कोई सीमा नहीं है। इस तरह की पहल को बनाने और बनाए रखने में उनके प्रयासों के लिए अनंत और पूरी टीम को बधाई।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)



यह भी पढ़ें: Dukaan: सिद्धार्थ-गरिमा की पहली फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल होंगे संदीप वांगा, इस दिन होगा जारी

करीना ने भी की प्रशंसा 
रिलायंस फाउंडेशन के इस कदम की सराहना करते हुए करीना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया। बेबो ने अपने पोस्ट में लिखा, 'वंतारा ने पशु कल्याण के लिए कदम उठाकर 200 से अधिक हाथियों और हजारों अन्य जानवरों, सरीसृपों और पक्षियों को बचाया है।' इसके साथ ही उन्होंने इस कदम के लिए अनंत और टीम की ऐसी अद्भुत पहल के लिए उनकी प्रशंसा की है। 

इस फिल्म में नजर आएंगे अर्जुन 
अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें, तो अभिनेता सिंघम अगेन में नजर आएंगे। इस फिल्म में अर्जुन खलनायक की भूमिका निभाएंगे। सिंघम अगेन का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर के अलावा दीपिका पादुकोण, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ, अजय देवगन, अक्षय कुमार, करीना कपूर खान और रणवीर सिंह भी अहम भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा फिल्म में जैकी श्रॉफ और श्वेता तिवारी भी नजर आएंगी। यह फिल्म 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

यह भी पढ़ें: Rana Daggubati: कल्कि के सेट पर राणा को नाग अश्विन से हो गई थी ईर्ष्या, बोले- 'मुझे ऐसा महसूस हुआ जैसे...'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed