फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Singer Songwriter Billy Joel diagnosed with brain disorder cancels all his concerts

Billy Joel: दिमाग की अनोखी बीमारी से पीड़ित हुए गायक बिली जोएल, रद्द किए अगले सभी कॉन्सर्ट

Sat, 24 May 2025 10:04 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 24 May 2025 10:04 AM IST
सार

Billy Joel Brain Disorder: गायक और गीतकार बिली जोएल दिमाग की अनोखी बीमारी से पिड़ित हो गए हैं। इसलिए उन्होंने इस साल और अगले साल के सभी कॉन्सर्ट को रद्द कर दिया है।

विज्ञापन
Singer Songwriter Billy Joel diagnosed with brain disorder cancels all his concerts
बिली जोएल - फोटो : इंस्टाग्राम @billyjoel

विस्तार

मशहूर गायक और गीतकार बिली जोएल दिमाग की बीमारी 'नॉर्मल प्रेशर हइड्रोसिफैलस' से पीड़ित हो गए हैं। इस वजह से उन्होंने अपने सभी आगामी कार्यक्रम रद कर दिए हैं। वह इस साल और अगले साल कई देशों का दौरा करने वाले थे। उन्होंने शुक्रवार को एक बयान में इस बात का ऐलान किया।

विज्ञापन

बिली जोएल को हो रही ये दिक्कतें
गायक बिली जोएल के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट की गई है। इसमें कहा गया है 'हाल ही में हुए कॉन्सर्ट में प्रदर्शन की वजह से यह हालत और भी गंभीर हो गई, जिससे बिली जोएल को सुनने, देखने और संतुलन बनाने में परेशानियां हो रही है। अपने डॉक्टर के बताने के मुताबिक बिली जोएल खास फिजियोथेरेपी करवा रहे हैं। उन्हें इस दौरान प्रदर्शन करने से परहेज करने को कहा गया है।'
यह खबर भी पढ़ें: Sophie Choudry: कास्टिंग काउच पर बोलीं सोफी चौधरी, कहा- उस वक्त नहीं समझ पाती थी उनकी बातें और इरादे

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को सुनाए बेहतरीन गाने
1970 के दशक की शुरूआत से मुख्यधारा के गायक रहे बिली जोएल को 'पियानो मैन', सींन्स फ्रॉम एन इलैलियन रेस्टोरेंट', 'शी इज आलवेज ए वुमन' और 'बिग शॉट' गानों के लिए जाना जाता है।
पिछले साल उन्होंने लगभग दो दशकों में अपना पहला नया गाना 'टर्न द लाइट्स बैक ऑन' रिलीज किया। जोएल को लाइव म्यूजिक के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Billy Joel (@billyjoel)



विज्ञापन

इन जगहों पर देने वाले थे प्रस्तुति
जोएल ने जुलाई में मैडिसन स्कवायर गार्डन में एक दशक में 100 से ज्यादा शो किए। जोएल के एजेंट डेनिस आरफा के मुताबिक 'पिछले 10 सालों में जो हुआ वह यह कि बिली जोएल एक स्टेडियम कलाकार के तौर पर पहचाने गए। जब आप बड़े होते हैं तो यह एक अलग उत्साह होता है।'
जोएल जल्द ही अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन में प्रस्तुति देने वाले थे। वह फुटबॉल और बेसबॉल स्टेडियम में भी प्रस्तुति देने वाले थे। उनके कार्यक्रमों के रद्द होने के बाद ग्राहकों को उनके पैसे वापस किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed