Rahat Fateh Ali Khan: गिरफ्तारी की खबर को राहत फतेह अली खान ने बताया झूठा, बोले- मैं तो दुबई में..
गायक राहत फतेह अली खान ने अपनी गिरफ्तारी की खबर का खंडन कर दिया है। उन्होंने कहा कि घटिया अफवाहों पर ध्यान न दें। सब कुछ ठीक है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुछ देर पहले मशहूर गायक राहत फतेह अली खान की दुबई एयरपोर्ट पर हुई गिरफ्तारी की खबर ने सभी को चौंका दिया था। अब इस मामले में खुद राहत फतेह अली खान की ओर से जवाब आ गया है और उन्होंने इस खबर को सिरे से खारिज कर दिया है।
Actress: फिल्मों में खलनायिका बन दहशत पैदा कर चुकी हैं ये अभिनेत्रियां, नकारात्मक किरदार से भी जीता दिल
मेरे दर्शक मेरी ताकत: राहत फतेह अली खान
राहत फतेह अली खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट करके अपना बयान साझा किया। उन्होंने कहा कि वो दुबई में अपने गाने को रिकॉर्ड करने आए हैं। बहुत अच्छे गाने हो रहे हैं और सब कुछ ठीक चल रहा है। उन्होंने कहा कि मैं आपसे गुजारिश करता हूं कि घटिया अफवाहों पर ध्यान न दें। ऐसा कुछ भी नहीं है, जैसा लोग सोच रहे हैं। मेरे दर्शक मेरी ताकत है।
A post shared by Ustad Rahat Fateh Ali Khan (@officialrfakworld)
Upcoming Action Films: इन आगामी फिल्मों में दिखेगा एक्शन का ओवरडोज, वरुण- जॉन की फिल्में भी हैं शामिल
क्या था मामला ?
राहत फतेह अली खान को लेकर खबर आई थी कि उन्हें दुबई एयरपोर्ट पर विमान में चढ़ने से रोका गया था और दुबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, गायक के पूर्व मैनेजर सलमान अहमद ने उनके खिलाफ दुबई में केस दर्ज कराया है, जिसके चलते इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। हालांकि, अब राहत फतेह अली खान ने इस खबर का खंडन कर दिया है। मालूम हो कि राहत कुछ महीने पहले भी विवाद में घिर गए थे, जब उन्होंने अहमद को नौकरी से निकाल दिया था।
Deadpool and Wolverine: भारत में 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' को लेकर जोरदार उत्साह, रिलीज से पहले बिक गए इतने टिकट