फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Singer Chinmayi Sripaada reveals her twins faces for first time after one year on their birthday

Chinmayi Sripaada: चिन्मयी श्रीपदा ने एक साल बाद दिखाया बच्चों का चेहरा, फैंस बोले- यह तो कार्बन कॉपी है

Wed, 21 Jun 2023 11:53 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 21 Jun 2023 11:53 AM IST
सार

चिन्मयी श्रीपदा और अभिनेता-निर्देशक पति राहुल रविंद्रन पिछले साल जून में जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने थे। तभी से दर्शक चिन्मयी के बच्चों को देखने की इच्छा जता रहे हैं क्योंकि सिंगर ने अपने बच्चों का फेस रिवील नहीं किया था।

विज्ञापन
Singer Chinmayi Sripaada reveals her twins faces for first time after one year on their birthday
Chinmayi Sripada - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण सिनेमा की चर्चित प्लेबैक सिंगर चिन्मयी श्रीपदा अपने गानों के आलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। चिन्मयी श्रीपदा और अभिनेता-निर्देशक पति राहुल रविंद्रन पिछले साल जून में जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने थे। तभी से दर्शक चिन्मयी के बच्चों को देखने की इच्छा जता रहे हैं क्योंकि सिंगर ने अपने बच्चों का फेस रिवील नहीं किया था। अब हाल ही में,  चिन्मयी ने अपने बच्चों को चेहरों को सोशल मीडिया पर रिवील किया है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर रिवील किया बच्चों का चेहरा
चिन्मयी श्रीपदा ने अपने  इंस्टाग्राम  हैंडल पर अपने फैंस संग अपने जुड़वा बच्चों की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर में गायिका को अपने बच्चों को गोद में लिए हुए और अपने पति राहुल के साथ वीडियो कॉल पर बात करते हुए देखा जा सकता है। अगली स्लाइड में सिंगर ने अपने जुड़वा बच्चों के खेलने, सोने और खाने के कुछ यादगार पल यूजर्स के साथ शेयर किए हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Chinmayi Sripada (@chinmayisripaada)

विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस का मिल रहा है ढेर सारा प्यार
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए चिन्मयी ने इसके कैप्शन में लिखा, ‘यह हमारे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद रहा है। दोनों बच्चों ने अपने जन्मदिन पर लोगों को अपना चेहरा दिखाया है।’ सिंगर के इस पोस्ट के बाद से ही उनके बच्चों की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस भी कमेंट सेक्शन में बच्चों को अपना ढेर सारा आशीर्वाद दे रहे हैं। वहीं, साउथ सिनेमा के कुछ सेलेब्स भी चिन्मयी द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

Bigg Boss OTT 2: घर से बाहर होने के बाद सलमान खान पर भड़के पुनीत सुपरस्टार, गर्लफ्रेंड को लेकर कह दी यह बात

विज्ञापन

प्रेग्नेंसी पर उठे थे सवाल
बता दें कि पिछले साल जब चिन्मयी ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी, तब सोशल मीडिया पर कई सवाल उठने शुरू हो गए। सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें बनने लगी थीं। यूजर्स यहां तक दावा करने लगे कि सिंगर ने सरोगेसी के जरिए बच्चों को जन्म दिया है। अब चिन्मयी श्रीपदा ने एक वीडियो पोस्ट करके ऐसे लोगों को जवाब दिया था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed