फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Singapore Island Renamed Zubeen Garg Island on Google Maps given a Heartfelt Tribute

Zubeen Garg Island: सिंगापुर में जुबीन गर्ग के नाम पर रखा गया द्वीप का नाम, गायक को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Fri, 03 Oct 2025 05:27 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 03 Oct 2025 05:27 PM IST
सार

Zubeen Garg Island Singapore: सिंगापुर में गायक जुबीन गर्ग को खास तरह से श्रद्धांजलि दी गई है। यहां एक द्वीप का नाम उनके नाम पर रखा है। आइए जानते हैं इसका क्या नाम है?

विज्ञापन
Singapore Island Renamed Zubeen Garg Island on Google Maps given a Heartfelt Tribute
जुबीन गर्ग, जुबीन गर्ग द्वीप - फोटो : सोशल मीडिया, गूगल मैप

विस्तार

हाल ही में असमिया गायक जुबीन गर्ग का निधन हो गया। उनका निधन तब हुआ जब वह सिंगापुर में एक प्रोग्राम में परफॉर्म करने गए थे। उन्हें कई नामचीन हस्तियों ने श्रद्धांजलि दी। सिंगापुर में भी जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि देते हुए यहां के उस द्वीप का नाम बदलकर 'जुबीन गर्ग द्वीप' कर दिया गया है, जहां उनका निधन हुआ था। गूगल मैप पर इस द्वीप का नाम 'जुबीन गर्ग द्वीप' दिखा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos

नाम बदलने से फैंस खुश
द्वीप का नाम बदलने के बाद दुनिया भर के फैंस खुश हैं। कई यूजर्स सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं और जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस कदम को जुबीन के प्रभाव से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि इस कदम से जुबीन की विरासत न केवल असम में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जीवित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Singapore Island Renamed Zubeen Garg Island on Google Maps given a Heartfelt Tribute
जुबीन गर्ग - फोटो : एक्स
नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में गए थे जुबीन
आपको बता दें कि 'या अली' गाने के गायक जुबीन गर्ग 20 सितंबर को सिंगापुर में नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में शिरकत करने गए थे। इससे पहले 19 सितंबर को वह सेंट जॉन्स द्वीप के पास तैरने गए। बताया जाता है कि इसी दौरान पानी में बेहोश होकर गिरने के बाद उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

असम में हुआ अंतिम संस्कार
जुबीन गर्ग के निधन के बाद उनका पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद उनके शव को पहले दिल्ली, फिर असम लाया गया। यहां दोबारा उनका पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम संस्कार के मौके पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी पहुंचे। इस दौरान उनके परिवार के साथ हजारों की संख्या में उनके फैंस भी मौजूद थे।

यह खबर भी पढ़ें: Zubeen Garg: जारी है जुबीन गर्ग निधन मामले की जांच, गिरफ्तार हुए शेखर ज्योति गोस्वामी और अमृतप्रभा महंत

जुबीन गर्ग निधन मामले की हो रही जांच
जुबीन गर्ग के निधन मामले में जांच चल रही है। इस मामले में 60 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की गई हैं। कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उन पर हत्या का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed