Param Sundari: सामने आई सिद्धार्थ-जान्हवी की ‘परम सुंदरी’ से जुड़ी नई अपडेट, फिल्म के लिए करना होगा और इंतजार
Param Sundari New Update: कई दिनों से अटकी फिल्म ‘परम सुंदरी’ को लेकर अब एक नई जानकारी सामने आई है। जानिए क्या है सिद्धार्थ-जान्हवी की फिल्म पर नई अपडेट।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘परम सुंदरी’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कई रिलीज डेट टलने के बाद फिल्म को लेकर अब एक नई अपडेट सामने आई है। जिससे ये पता चलता है कि ये रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म कब रिलीज होने वाली है।
फिर आगे बढ़ी ‘परम सुंदरी’ की रिलीज
जब फिल्म का टीजर जारी किया गया था तब फिल्म की रिलीज डेट 25 जुलाई बताई गई थी। लेकिन अब तक फिल्म के आगे की कोई जानकारी सामने न आने के बाद अब फिल्म को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है। राजकुमार राव की ‘मालिक’ के साथ ‘परम सुंदरी’ का टीजर दिखाया गया। इसके साथ ही ये साफ हो गया कि एक बार फिर सिद्धार्थ और जान्वही की इस रॉम-कॉम की रिलीज डेट आगे बढ़ गई है।
जुलाई नहीं अब अगस्त में आएगी ‘परम सुंदरी’
‘परम सुंदरी’ का पहला लुक राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर की फिल्म ‘मालिक’ के थिएटर प्रिंट्स के साथ जारी किया गया है। इसमें फिल्म की रिलीज आगे बढ़ने की जानकारी भी सामने आई है। इस लुक में लिखा गया है कि ‘परम सुंदरी’ इस अगस्त में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे स्पष्ट है कि 25 जुलाई को रिलीज होने वाली ‘परम सुंदरी’ अब अगस्त में रिलीज होगी। हालांकि, अभी फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान नहीं किया गया है।
मई में जारी हुआ था फिल्म का टीजर
‘परम सुंदरी’ का टीजर मई में जारी किया गया था। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा को नॉर्थ के लड़के परम और जान्हवी कपूर को साउथ की लड़की सुंदरी के रूप में दिखाया गया था। साथ ही टीजर में सोनू निगम की आवाज में गाने की कुछ लाइन्स भी सुनाई देती हैं। इस टीजर को काफी पसंद किया गया था। इसके सामने आने के बाद फैंस फिल्म के लिए उत्साहित हैं। टीजर में फिल्म की रिलीज डेट 25 जुलाई बताई गई थी।
यह खबर भी पढ़ेंः Param Sundari: निर्माताओं ने शेयर की 'परम सुंदरी' की BTS तस्वीरें, लिखा- 'साल की सबसे बड़ी प्रेम कहानी'
मैडॉक फिल्म ने किया ‘परम सुंदरी’ का निर्माण
‘परम सुंदरी’ का निर्माण मैडॉक फिल्म्स ने किया है। फिल्म में नॉर्थ और साउथ के लड़के-लड़की की प्रेम कहानी को दिखाया गया है। इस फिल्म का निर्देशन तुषार जलोटा ने किया है। फैंस को अब फिल्म की नई रिलीज डेट का इंतजार है।