फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shooting Outside Punjabi singer Prem Dhillon residence in Canada Jaipal Bhullar gang took responsibility

Prem Dhillon House Firing: कनाडा में गायक प्रेम ढिल्लों के घर पर गोलीबारी, इस गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी

Tue, 04 Feb 2025 05:08 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 04 Feb 2025 05:08 PM IST
सार

Gunfire Outside Punjabi Singer Prem Dhillon Residence: मशहूर पंजाबी सिंगर प्रेम ढिल्लों के कनाडा स्थित आवास पर गोलीबारी की खबर सामने आई है।  जयपाल भुल्लर गैंग ने इसकी जिम्मेदारी ली है।

विज्ञापन
Shooting Outside Punjabi singer Prem Dhillon residence in Canada Jaipal Bhullar gang took responsibility
प्रेम ढिल्लों - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

लोकप्रिय पंजाबी गायक प्रेम ढिल्लों के कनाडा स्थित घर के बाहर गोलीबारी होने की खबर सामने आई है। गोलीबारी की यह घटना कल सोमवार की बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जयपाल भुल्लर गैंग ने हमले की जिम्मेदारी ली है। साथ ही सिंगर को धमकी दी है।

विज्ञापन

कलाकारों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता
सिंगर प्रेम ढिल्लों के घर पर हुई गोलीबारी मामले की फिलहाल जांच हो रही है, साथ ही पुलिस यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि इसके पीछे मकसद क्या रहा। मिरर नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, 'पंजाबी गायक प्रेम ढिल्लों के कनाडा स्थित घर पर हाल ही में गोलीबारी की गई। इससे कलाकारों की सुरक्षा और संगठित अपराध की पहुंच को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल पोस्ट में जयपाल भुल्लर गैंग ने ली जिम्मेदारी
जयपाल भुल्लर गिरोह ने एक वायरल पोस्ट में इसकी जिम्मेदारी ली। इसमें दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला का भी जिक्र किया गया। साल 2022 में पंजाब के मानसा जिले में मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। साथ ही पोस्ट में जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का भी जिक्र था।

यह खबर भी पढ़ें:
Thandel: ‘तंडेल’ के निर्माण में क्या है सुषमा स्वराज और उनके परिवार का योगदान, जानें किस तरह की मेकर्स की मदद

विज्ञापन

पोस्ट में दी गई ये धमकी
रिपोर्ट्स के मुताबिक सोशल मीडिया पर वयारल पोस्ट में लिखा है, 'मैंने कई बार इसे टालने की कोशिश की। सबसे पहले वह सिद्धू के साथ आगे आए और हस्ताक्षर किए। फिर उन्होंने जग्गू भगवानपुरिया के साथ सिद्धू को धमकी देकर अनुबंध तोड़ा और उसके नुकसान पर उंगली उठाई। वह सिद्धू को अपना पिता मानते थे, लेकिन पिता की मौत के बाद वह उनके साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आने लगे। अब उन्होंने हमारे विरोधी केवी ढिल्लों को गाना दे दिया। मुझे पीठ में छुरा घोंपने की आदत नहीं है। मैंने तुम्हे डराने के लिए ऐसा किया है। यह तुम्हें आखिरी चेतावनी है। अगर तुम अब भी नहीं सुधरे तो तुम जहां भी भागोगे तुम्हें मुझसे कोई नहीं बचा सकता। अपना कफन तैयार रखें'।

यह खबर भी पढ़ें:
ShahRukh Khan: शाहरुख बोले-आर्यन के लिए मैं घर की मुर्गी दाल बराबर हूं, बेटे की डेब्यू सीरीज को लेकर एक्साइटेड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed