फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shloka Mehta Akash Ambani Welcomes Baby Girl Read Details Inside

Shloka-Akash Ambani: अंबानी परिवार के घर गूंजी किलकारी, श्लोका ने दिया बेटी को जन्म

Wed, 31 May 2023 05:25 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 31 May 2023 05:25 PM IST
सार

कुछ दिनों पहले श्लोका और आकाश सिद्धिविनयाक मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ मुकेश अंबानी और पृथ्वी भी नजर आए थे। 

विज्ञापन
Shloka Mehta Akash Ambani Welcomes Baby Girl Read Details Inside
आकाश और श्लोका - फोटो : social media

विस्तार

आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। इस बार उनके घर एक लड़की आई है। दोनों का एक बेटा पृथ्वी आकाश अंबानी है जो अभी दो साल का है। एक पैपराजी ने श्लोका और आकाश की दूसरी बच्ची की खबर ऑनलाइन साझा की है। बच्ची के आगमन से पूरे अंबानी परिवार में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन

Bollywood: इन स्टारकिड्स को चढ़ा एक्टिंग का बुखार, परिवार से बगावत कर बॉलीवुड में बनाया सफल करियर

विज्ञापन

दिलचस्प है दोनों की लव स्टोरी

कुछ दिनों पहले श्लोका और आकाश सिद्धिविनयाक मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ मुकेश अंबानी और पृथ्वी भी नजर आए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मेहता और अंबानी एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। आकाश और श्लोका हाई स्कूल से ही एक दूसरे को जानते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो 12वीं कक्षा में आकाश ने अपनी भावनाओं को कबूल करने का फैसला किया था। परीक्षा खत्म होने के बाद आकाश ने श्लोका को प्रपोज किया और उन्होंने स्वीकार कर लिया। 
Neha Marda: 'बच्चे को बचाएं या फिर मां को', डिलीवरी को लेकर टीवी एक्ट्रेस नेहा मर्दा का छलका दर्द

साल 2018 में की शादी

अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए दोनों ने अलग-अलग विश्वविद्यालयों में दाखिला ले लिया, जिसकी वजह से दोनों जुदा हो गए, लेकिन इसके बाद भी दोनों एक-दूसरे के  संपर्क में ही रहे। जब उन्होंने अपना स्नातक पूरा किया और अपना करियर शुरू किया, तो उन दोनों ने आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते की घोषणा की। आकाश और श्लोका ने मार्च 2018 में सगाई की थी। दोनों लवबर्ड्स दिसंबर 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे।
Buddy: अल्लू सिरीश के साथ टैडी वर्ल्ड में जाने के लिए हो जाइए तैयार! जारी हुआ फिल्म 'बडी' का फर्स्ट लुक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed