फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shilpa shirodkar tested covid positive and actress including sonakshi sinha wish for her good health

Shilpa Shirodkar: शिल्पा शिरोडकर हुईं कोविड पॉजिटिव, सोनाक्षी से लेकर चुम दरंग तक ने की स्वस्थ होने की कामना

Mon, 19 May 2025 05:22 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Mon, 19 May 2025 05:22 PM IST
सार

Shilpa Shirodkar Covid Positive: हाल ही में भारतीय अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर कोविड पॉजिटिव पाई गई हैं। इस खबर ने उनके फैंस को ही नहीं बल्कि कई दिग्गज कलाकारों को भी चौंंका दिया है। 

विज्ञापन
Shilpa shirodkar tested covid positive and actress including sonakshi sinha wish for her good health
शिल्पा शिरोडकर - फोटो : इंस्टाग्राम-@shilpashirodkar73

विस्तार

हिंदी और साउथ फिल्मों में अपने शानदार अभिनय के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर ने हाल ही में एक खबर देकर सबको चौंका दिया है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि उन्हें कोविड पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद से ही सिनेमाई दुनिया के तमाम सितारे उनकी अच्छी सेहत की कामना कर रहे हैं। इस कड़ी में सोनाक्षी से लेकर निकी अनेज वालिया तक ने रिेएक्शन दिए हैं। आइए जानते हैं। 

विज्ञापन


शिल्पा शिरोडकर हुईं कोविड पॉजिटिव
बिग बॉस 18 की पूर्व प्रतियोगी और अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट साझा किया। उसमें एक्ट्रेस ने लिखा, ‘नमस्ते दोस्तों, मेरा कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। सुरक्षित रहें और मास्क पहनें।’ इसके बाद से ही उनके प्रशंसकों और चाहने वालों के संदेशों का बाढ़ आ गई, जिसमें सबने उन्हें सेहत का ध्यान रखने की बात कही। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shilpa Shirodkar Ranjit (@shilpashirodkar73)




यह खबर भी पढ़ें: Salman Khan: जब सलमान खान ने राशा थडानी से कहा 'तुम्हारी मम्मी मुझसे लड़ती थी', रवीना ने भी दिया जवाब

सोनाक्षी सिन्हा ने सेहत को लेकर जताई जिंता
अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर के कोविड पॉजिटिव होने की खबर सुनते ही दिग्गज कलाकारों के संदेश आने लगे। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा, ‘हे भगवान, ध्यान रखो शिल्पा और जल्दी स्वस्थ हो।’ वहीं, शिल्पा की छोटी बहन नम्रता शिरोडकर ने लिखा कि जल्दी ठीक हो जाओ। इसके अलावा बिग बॉस प्रतियोगी चुम दरंग ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जल्द स्वस्थ हों। इसके अलावा निकी अनेज वालिया, जूही बब्बर सोनी समेत कई कलाकारों ने भी प्रतिक्रिया दी है। 

यह खबर भी पढ़ें: Tanvi The Great: खत्म हुआ इंतजार, अनुपम खेर ने किया ‘तन्वी द ग्रेट’ की रिलीज डेट का एलान

इस खबर ने फैंस को किया दुखी
यह खबर सुनकर अभिनेत्री के फैंस काफी दुखी नजर आ रहे हैं। एक फैंस ने कमेंट में लिखा कि ये कोरोना फिर आ गया। वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि भगवान उनकी रक्षा करेगा, वे जल्दी ठीक हो जाएं। कई यूजर्स ने एक्ट्रेस के स्वस्थ होने की कामना की है। 

शिल्पा शिरोडकर के बारे में 
शिल्पा शिरोडकर मशहूर अभिनेत्रियों में शुमार हैं। उन्होंने 1990 के दशक में ‘बेवफा सनम’, ‘खुदा गवाह’ और ‘गोपी किशन’ जैसी फिल्मों के शानदार अभिनय किया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed