फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shehnaaz Gill spoke to BK Shivani discussed about positivity diet and meditation

Shehnaaz Gill: शहनाज गिल ने की बीके शिवानी से मुलाकात, आध्यात्म पर हुई बात, अहंकार से बचने का भी बताया उपाय

Sat, 14 Sep 2024 11:38 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sat, 14 Sep 2024 11:38 AM IST
सार

बिग बॉस 13 अभिनेत्री शहनाज गिल ने आध्यात्मिक गुरु बीके शिवानी से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान आध्यात्मिक, भावनात्मक कल्याण, व्यक्तिगत विकास पर चर्चा की।

विज्ञापन
Shehnaaz Gill spoke to BK Shivani discussed about positivity diet and meditation
शहनाज गिल - फोटो : इंस्टाग्राम @shehnaazgill

विस्तार

बिग बॉस 13 अभिनेत्री शहनाज गिल ने आध्यात्मिक गुरु बीके शिवानी से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान आध्यात्मिक, भावनात्मक कल्याण, व्यक्तिगत विकास पर चर्चा की। शहनाज गिल का मानना है कि इस चर्चा ने शहनाज के जीवन पर गहरा प्रभाव डाला है। इससे शहनाज को अपने दैनिक जीवन में भी गहरा प्रभाव दिख रहा है। 
विज्ञापन


सकारात्मक सोच से काम करने पर जरूर मिलता है लक्ष्य
'थैंक यू फॉर कमिंग' पॉडकास्ट में शहनाज गिल से बातचीत के दौरान बीके शिवानी ने बताया, जब कोई व्यक्ति सकारात्मक भावना के साथ अपने लक्ष्य को पाने की कोशिश करता है तो उनको वो लक्ष्य जरूर प्राप्त होता है।
विज्ञापन


अपने लिए जरूर निकालें 10 मिनट
सकारात्मक चीजों के साथ जुड़ने को लेकर बीके शिवानी ने कहा कि सोशल मीडिया पर कई तरह के कंटेंट हैं। हमारे पास हद से ज्यादा जानकारी पहुंच रही है। हमें अपने लिए भी कुछ समय निकालना चाहिए। इस दौरान हमें सकारात्मक चीजों पढ़ना, सुनना और देखना चाहिए। इससे हम आध्यात्मिक और सकारात्मक महसूस कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Anubhav Sinha: भीड़ और अनेक की असफलता पर अनुभव सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- यह कोई बड़ी बात नहीं है


छात्र-शिक्षक संबंध को लेकर भी की बात
पॉडकास्ट के दौरान बीके शिवानी ने एक शिक्षक और छात्र के बीच मजबूत बॉन्डिंग रखे जाने को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि जब कोई छात्र हमसे जुड़ता है और शिक्षक उन्हें सकारात्मकता से चीजें समझाता है इससे वह शिक्षक से और अधिक जुड़ना चाहता है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)




अहंकार से बचना चाहिए
पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान बीके शिवानी ने कहा कि हमें अपनी तारीफ और आलोचना को समान रूप से देखना चाहिए। हालांकि इस दौरान हमें अहंकार की लड़ाई में फंसने से बचने के लिए, जिससे अधिक भावनात्मक स्थिरता प्राप्त हो सकती है।

ब्रह्म मुहूर्त में उठकर लगाना चाहिए ध्यान
ब्रह्म मुहूर्त में उठना भारतीय सभ्यता की निशानी है। हालांकि बदलती जीवनशैली के कारण अब परिवर्तन हो रहे हैं. इसके बारे में बात करते हुए बीके शिवानी ने कहा कि ध्यान लगाने के लिए यह बहुत ही अच्छा समय होता है। इस दौरान ध्यान लगाने से क्रिएटिविटी, भावनात्मक क्षमता बढ़ाने के साथ हमें ऊर्जावान महसूस होता है।

Ananya Panday: 'बे' की तुलना करीना के 'पू' से करने पर बोलीं अनन्या, कहा- उन्होंने जो किया वह एक विरासत है


स्वाद के लिए किसी की हत्या ठीक नहीं
बीके शिवानी ने अपनी बातचीत के दौरान आहार को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि अगर हम मांसाहारी खाना खाते हैं तो हमें दर्द की अनुभूति होती है। यदि किसी को केवल उस स्वाद को पाने के लिए या यहां तक कि स्वास्थ्य लाभ के लिए भी मरना पड़े तो यह स्वस्थ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed