फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shehnaaz Gill postpnes film Ikk Kudi Release Due To Severe Floods In Punjab

Shehnaaz Gill: तय वक्त पर नहीं रिलीज होगी शहनाज गिल की फिल्म 'इक कुड़ी', इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला

Wed, 03 Sep 2025 07:33 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 03 Sep 2025 07:33 PM IST
सार

Shehnaaz Gill Film: शहनाज गिल की फिल्म 'इक कुड़ी' 19 सितंबर को रिलीज होने वाली थी। अब इसे टाल दिया गया है। आइए जानते हैं इसके पीछे क्या वजह है।

विज्ञापन
Shehnaaz Gill postpnes film Ikk Kudi Release Due To Severe Floods In Punjab
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
loader

विस्तार

'बिग बॉस 13' से मशहूर होने वाली अभिनेत्री शहनाज गिल सुर्खियों में आ गई हैं। वह जल्द ही पंजाबी फिल्म 'इक कुड़ी' में नजर आने वाली हैं। वह इस फिल्म की निर्माता भी हैं। पहले यह फिल्म 19 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया है। फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है।
विज्ञापन

पंजाब बाढ़ की वजह से लिया गया फैसला
आपको बता दें कि फिल्म 'इक कुड़ी' की रिलीज को स्थगित करने का फैसला पंजाब में बाढ़ की वजह से लिया गया है। बुधवार 3 सितंबर को शहनाज गिल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एलान किया कि पंजाब में बाढ़ के कारण फिल्म की रिलीज को 31 अक्टूबर तक स्थगित किया गया है। 
उन्होंने लिखा 'इक कुड़ी की पूरी टीम ने फिल्म की रिलीज को 31 अक्टूबर 2025 तक स्थगित करने का फैसला किया है। पंजाब के कई क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति के कारण, हमें लगता है कि चुनौतीपूर्ण समय में अपने लोगों के साथ खड़े होना हमारी जिम्मेदारी है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)


विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब के साथ है फिल्म की टीम
बयान में कहा गया है 'इक कुड़ी फिल्म की टीम कई गैर सरकारी संगठनों के संपर्क में है और ईश्वर की कृपा से पंजाब को सहयोग देने की पूरी कोशिश करेगी। हम पंजाब के साथ खड़े हैं।'
 

यह खबर भी पढ़ें: Punjab Floods: शाहरुख खान से लेकर आलिया भट्ट तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने मांगी पंजाब बाढ़ पीड़ितों की सलामती की दुआ

विज्ञापन

पंजाब के लिए भेजी मदद
इससे पहले खबर आई थी कि शहनाज गिल ने अपने राज्य के मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। उन्होंने पंजाब के बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री भेजने के लिए अंधेरी पश्चिम स्थित फोर बंगलो स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के साथ हाथ मिलाया।
बाढ़ पीड़ितों तक मदद पहुंचाने के लिए मुंबई से भोजन, पेयजल, कपड़े और बिस्कुट सहित जरूरी वस्तुओं से भरी चार गाड़ियां भेजी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed