Shefali Jariwala: शेफाली ने सिद्धार्थ के साथ शेयर किया था आखिरी फाेटो, यूजर्स बाेले- दाेनों का कुछ तो कनेक्शन
Shefali Jariwala Death News: अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला के निधन को दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। आखिर क्यों शेफाली की मौत का कनेक्शन सिद्धार्थ के साथ जोड़ा जा रहा है, चलिए आपको बताते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मॉडल और अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का निधन हो गया है। 2000 के दशक में 'कांटा लगा' गाने से सुर्खियों में आई शेफाली ने अपने स्टाइल, फैशन और दिलकश अदाओं से फैंस के दिलों में खास जगह बनाई थी। उनकी अचानक हुई मौत से इंडस्ट्री समेत फैंस गहरे सदमे में हैं। 42 साल की उम्र में कथित तौर पर कार्डियक अरेस्ट के चलते शेफाली का निधन हो गया है। हालांकि अब उनके निधन के बाद उनका आखिरी पोस्ट काफी वायरल हो रहा है जो उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ शेयर किया था। जी हां, एक्स पर शेफाली ने आखिरी पोस्ट में सिद्धार्थ के साथ एक तस्वीर शेयर की थी, जिस पर अब फैंस के रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं।
सिद्धार्थ शुक्ला के साथ तस्वीर वायरल
शेफाली जरीवाला की मौत को अब सिद्धार्थ शुक्ला से जोड़कर देखा जा रहा है। एक तो शेफाली का निधन भी कथिक रूप से कार्डियक अरेस्ट के चलते ही हुआ है और सिद्धार्थ भी इसी कारण से दुनिया को अलविदा कहकर चले गए थे। दूसरा शेफाली ने जो तस्वीर शेयर की सिद्धार्थ के साथ, वो भी सिद्धार्थ के निधन वाले दिन ही शेयर की थी।
Thinking of you today mere dost @sidharth_shukla ❤️ pic.twitter.com/sZNv6Ft1hG
विज्ञापन विज्ञापन
— Shefali Jariwala (@shefalijariwala) September 2, 2024
ये खबर भी पढ़ें: Shefali Jariwala: हरमीत सिंह से पहली शादी, 5 साल बाद तलाक; पराग के केयरिंग नेचर में शेफाली को मिला नया हमसफर
तस्वीर पर आ रहे ढेरों रिएक्शन्स
शेफाली और सिद्धार्थ की इस तस्वीर पर फैंस की तरफ से अलग-अलग रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं। लोगों को विश्वास ही नहीं हो रहा कि जिन सिद्धार्थ की डेथ एनिवर्सरी पर शेफाली ने उनके साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी, आज वो खुद भी इस दुनिया में नहीं हैं।
टीवी और रिएलिटी शोज में भी बनाई पहचान
शेफाली ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और बाद में टीवी इंडस्ट्री में भी कदम रखा। बिग बॉस 13 में उनकी एंट्री ने उन्हें दोबारा सुर्खियों में ला दिया था। उन्होंने अपने गेम प्लान और बेबाक अंदाज से दर्शकों को प्रभावित किया। इसके अलावा भी उन्होंने कई रिएलिटी और म्यूजिक वीडियो में शानदार परफॉर्मेंस दी थी।
मौत की खबर ने सभी को किया स्तब्ध
शेफाली जरीवाला की मौत की खबर ने पूरी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को चौंका दिया है। बताया जा रहा है कि उन्हें कार्डिएक अरेस्ट आया, जिससे उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। 42 साल की उम्र में उनका इस तरह अचानक चले जाना, किसी के लिए भी यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स लगातार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कई लोगों ने उनके पुराने वीडियोज़ और फोटो शेयर करते हुए उन्हें याद किया है। फैशन, फिटनेस और आत्मविश्वास की मिसाल बन चुकी शेफाली आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें और उनकी झलकियां हमेशा जिंदा रहेंगी।
कांटा लगा गर्ल के नाम से हमेशा रहेंगी मशहूर
एक दौर था जब 'कांटा लगा' का नाम सुनते ही उनके चेहरे की झलक लोगों की आंखों में उभर आती थी। उन्होंने न सिर्फ अपने डांस मूव्स से, बल्कि अपनी पर्सनैलिटी से भी एक अलग पहचान बनाई। अब जब वो इस दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं, उनके फैन्स उन्हें हमेशा एक फैशन आइकन, एक मजबूत महिला और एक सच्चे एंटरटेनर के रूप में याद रखेंगे।