Shakira: फीफा के ऑफिशियल गाने 'दाई दाई' के वीडियो में शकीरा का जलवा, डांस मूव्स पर दीवाने हुए फैंस
FIFA official Song Dai Dai Video: पॉप स्टार शकीरा ने शनिवार को फीफा 2026 के ऑफिशियल गाने का वीडियो रिलीज किया। इस वीडियो में कई दिग्गज फुटबॉलर भी नजर आए। शकीरा ने वीडियो में कमाल का डांस भी किया है, जिस पर फैंस फिदा हो गए।
विस्तार
फीफा के ऑफिशियल गाने 'दाई दाई' के वीडियो में शकीरा के डांस स्टेप्स देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं, उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। शकीरा ने शनिवार देर रात यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, जिसे 10 घंटे में ही 1 मिलियन व्यूज मिले हैं। इस वीडियो में फुटबॉल के उस जबरदस्त मुकाबले की झलक दिखाई गई है, जिसमें लियोनेल मेसी, किलियन एम्बापे और क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसे सितारे शामिल होंगे।
मियामी में शूट हुआ यह गाना
चार मिनट के इस वीडियो की शुरुआत फुटबॉल सितारों जैसे लियोनेल मेसी, किलियन एम्बापे और अर्लिंग हालैंड के मैदान में उतरने से होती है। यह सभी ऐलान करते हैं कि वह फीफा के लिए तैयार हैं। इसके बाद शकीरा की एंट्री गाने में होती है।
यह गाना मियामी में शूट किया गया है। हैना लक्स डेविस ने इसे डायरेक्ट किया है। इस वीडियो की शुरुआत में शकीरा मेक्सिको सिटी के मशहूर 'एंजल ऑफ इंडिपेंडेंस' के टॉप पर खड़ी दिखाई देती हैं। आगे शकीरा एक फुटबॉल स्टेडियम में नजर आती हैं, जहां उनके साथ डांसर भी बेहतरीन डांस मूव्स करती हुईं दिखाई देती हैं।
कई दिग्गज फुटबॉलर्स को शकीरा ने दिया ट्रिब्यूट
इस वीडियो के आखिर में पिछले वर्ल्ड कप मैच के पुराने क्लिप भी दिखाए जाते हैं। इस दौरान शकीरा फुटबॉल गेम के महान खिलाड़ियों डिएगो माराडोना, पाओलो मालदिनी, रोमारियो, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, डेविड बेकहम, काका और लियोनेल मेसी के नाम पुकारती हैं। साथ ही वह इस साल वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रहे देशों ब्राजील, अर्जेंटीना, कोलंबिया, अमेरिका और नीदरलैंड्स का भी जिक्र गाने में करती हैं।
शकीरा फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में देंगी परफॉर्मेंस
शकीरा 19 जुलाई को न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप फाइनल के हाफटाइम में डांस परफॉर्म करेंगी। उनके अलावा मैडोना और कोरियन बीटीएस म्यूजिक ग्रुप की परफॉर्मेंस भी फैंस को देखने को मिलेगी।फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 11 जून से 19 जुलाई, 2026 तक किया जाएगा