फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shah Rukh Khan wants to become an sportsman not an actor here know why he gave up

Shah Rukh Khan: अभिनेता नहीं बनना चाहते थे शाहरुख खान! इस वजह से नहीं कर पाए थे अपना सपना पूरा

Sun, 26 May 2024 07:38 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 26 May 2024 07:38 PM IST
सार

शाहरुख खान ने एक बातचीत के दौरान खेल के प्रति अपने प्यार को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि वह अभिनेता कभी नहीं बनना चाहते थे। आइए जानते हैं बॉलीवुड के बादशाह क्या बनने का सपना देखते थे।
 

विज्ञापन
Shah Rukh Khan wants to become an sportsman not an actor here know why he gave up
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @ iamsrk

विस्तार

शाहरुख खान बॉलीवुड के वो अभिनेता हैं, जिनके प्रशंसक ना सिर्फ भारत में बल्कि विश्व भर में हैं। अपने अभिनय और अनोखे अंदाज के चलते उन्होंने अपनी कभी ना मिटने वाली पहचान बना ली है। इस समय अभिनेता आईपीएल 2024 का लुत्फ उठा रहे हैं। शाहरुख खान अपने किरदारों को इस तरह निभाते हैं कि अभिनेता के अलावा और किसी रूप में उनकी कल्पना नहीं की जा सकती, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर शाहरुख खान अभिनय नहीं करते तो क्या करते? इसका खुलासा खुद शाहरुख खान ने किया है। हाल ही में एक बातचीत में किंग खान ने बताया कि वो क्या बनना चाहते थे?
विज्ञापन


खिलाड़ी बनना चाहते थे शाहरुख
आईपीएल 2024 के दौरान ही शाहरुख खान ने एक बातचीत में खुलासा किया कि वह एक खिलाड़ी बनना चाहते थे, लेकिन कुछ कारणों को वजह से उन्हें खेल बीच में ही छोड़ना पड़ा। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘मैं कभी भी अभिनेता नहीं बनना चाहता था। सच कहूं तो मैंने ये हमेशा कहा है।’
विज्ञापन

बच्चों के साथ आईपीएल का फाइनल देखेंगे शाहरुख, एयरपोर्ट पर आए नजर
विज्ञापन
विज्ञापन


विकेटकीपर बनना चाहते थे शाहरुख
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता शाहरुख खान ने यह भी बताया कि वह एक विकेटकीपर बनना चाहते थे, लेकिन चोट की वजह से उन्हें यह छोड़ना पड़ गया। उन्होंने कहा कि वह घायल  हो गए थे और इलाज के लिए उनके पास पैसे नहीं थे। अभिनेता ने कहा, ‘लेकिन मैं हमेशा से खेल में कुछ करना चाहता था।’


क्रिकेट को लेकर दिखता है प्यार
इस बात में कोई शक नहीं की क्रिकेट के प्रति उनका प्यार नहीं है। वह अक्सर क्रिकेट मैच देखने अपने परिवार और दोस्तों के साथ स्टेडियम पहुंचते हैं। खासकर आईपीएल में, क्योंकि उनकी टीम ‘कोलकाता नाइट राइडर्स’ भी आईपीएल खेलती है।

शाहरुख खान का वर्क फ्रंट
शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘किंग’ में अभिनय करते हुए दिखाई देंगे। इस फिल्म में वह बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन साझा करेंगे।
Rajniesh Duggall: 'यकीन' के लिए रजनीश दुग्गल थे पहली पसंद, प्रियंका चोपड़ा की वजह से हाथ से गई फिल्म?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed