फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shabana Azmi crying after watching Chandu Champion said Kartik Aaryan work is very good

Chandu Champion: ‘चंदू चैंपियन’ देख रो-रोकर बेहाल हुईं शबाना आजमी, कार्तिक आर्यन के लिए कही ये बात

Mon, 17 Jun 2024 09:34 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 17 Jun 2024 09:34 AM IST
सार

रविवार की रात अभिनेत्री शबाना आजमी और जावेद अख्तर कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन देखने पहुंचे। फिल्म देखने के बाद दोनों दिग्गजों ने फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी। आइये जानते हैं उन्होंने क्या कहा?

विज्ञापन
Shabana Azmi crying after watching Chandu Champion said Kartik Aaryan work is very good
शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने देखी चंदू चैंपियन - फोटो : इंस्टाग्राम @azmishabana18 और @kartikaaryan

विस्तार

कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ ने कुछ दिनों पहले ही सिनेमाघरों में दस्तक दी है। यह फिल्म भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलिकांत पेटकर के जीवन संघर्षों पर आधारित है। फिल्म को दर्शकों की खूब सराहना मिल रही है। इस बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में अभिनेता कार्तिक आर्यन की भूमिका को काफी पसंद किया जा रहा है और इसके लिए उनकी तारीफ भी हो रही है। रविवार को दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी और मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ‘चंदू चैंपियन’ देखने पहुंचे। पैपराजी से बात करते हुए दोनों दिग्गजों ने फिल्म को लेकर क्या कहा आइए जानते हैं?
विज्ञापन


कैसी लगी शबाना और जावेद अख्तर को फिल्म?
रविवार 16 जून की रात शबाना आजमी और जावेद अख्तर ‘चंदू चैंपियन’ देखने एक निजी थिएटर में पहुंचे। दोनों को थिएटर से बाहर निकलते हुए देखा गया। जब उनसे पूछा गया कि उन्हें फिल्म कैसी लगी, तो इस जोड़े ने जवाब दिया कि यह एक शानदार फिल्म है। उन्होंने कहा, ‘बहुत अच्छी है।’
विज्ञापन

दो महीनों में तीन फ्लॉप के बाद शाहिद ने खुद पर ही उठा दिए थे सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)


रो-रोकर बेहाल हुईं शबाना
बातचीत के दौरान अभिनेत्री शबाना आजमी ने कार्तिक आर्यन के काम की खूब सराहना की। आजमी ने कहा, मैं तो रो-रो के पागल हो गई और कार्तिक का काम बहुत अच्छा था। कबीर ने बहुत अच्छा किया। मैंने बहुत दिनों के बाद कबीर की फिल्म देखी और उन्होंने दूसरे भाग तक बांधे रखा। 

निर्माताओं की करी तारीफ
शबाना आजमी ने कहा कि यह एक प्रेरणादायक कहानी है, तो जावेद अख्तर ने भी इसपर अपनी सहमति जताई। अभिनेत्री ने कहा कि ‘चंदू चैंपियन’ बनाकर निर्माताओं ने इंडस्ट्री पर एहसान किया है। उन्होंने एक बेहतरीन कहानी बताई जो कई सालों से कागजों के ढेर में दबी थी। शबाना ने कहा कि मुरलीकांत पेटकर भी फिल्म को देखकर भावुक हो चुके थे। बता दें कि साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित फिल्म चंदू चैंपियन में विजय राज, भुवन अरोड़ा, यशपाल शर्मा, राजपाल यादव, अनिरुद्ध दवे, श्रेयस तलपड़े, सोनाली कुलकर्णी और कई अन्य कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है। 
ब्रेकअप रूमर्स के बीच छुट्टियां मना रहे करण-तेजस्वी, साझा की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed