फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Santosh movie Blocked in India Due to Portrayal of Police Brutality Director Sandhya Suri claims

Santosh: यूके से ऑस्कर में भेजी गई फिल्म 'संतोष', भारत में बैन? निर्देशक बोलीं- सेंसर ने की अनोखी डिमांड

Wed, 26 Mar 2025 09:25 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 26 Mar 2025 09:25 PM IST
सार

Santosh Movie: फिल्म 'संतोष' सुर्खियों में आ गई है।  फिल्म की निर्देशक संध्या सूरी के मुताबिक सेंसर बोर्ड की वजह से यह फिल्म भारत में रिलीज नहीं हो सकेगी। हाल हीमें एक इंटरव्यू में उन्होंने इस पूरे मामले पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।
 

विज्ञापन
Santosh movie Blocked in India Due to Portrayal of Police Brutality Director Sandhya Suri claims
संतोष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

ब्रिटिश-भारतीय फिल्म निर्देशक संध्या सूरी ने 'द गार्जियन' को दिए इंटरव्यू में दावा किया है कि उनकी फिल्म 'संतोष' को भारत में रिलीज की मंजूरी नहीं मिली है। उन्होंने जानकारी दी कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने इस फिल्म के कई सीन पर आपत्ति जताई है। फिल्म में भारतीय पुलिस की क्रूरता और समाज के काले सच को दिखाया गया। यह फिल्म दुनियाभर में तारीफें बटोर चुकी है।

विज्ञापन

Sandhya Suri Interview: भ्रष्ट पुलिस सिर्फ भारत की समस्या नहीं है, ‘संतोष’ की रिसर्च में मुझे लगे पूरे 10 साल

विज्ञापन
Trending Videos

क्यों सुर्खियों में है 'संतोष' 

उत्तर भारत की पृष्ठभूमि पर बनी 'संतोष' एक विधवा औरत की कहानी है, जो पुलिस फोर्स जॉइन करती है। वह एक दलित लड़की की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटती है। फिल्म में पुलिस को महिला विरोध, दलितों पर अत्याचार और मुस्लिमों के खिलाफ नफरत करने वाले के रूप में चित्रित किया गया है। वहीं, फिल्म में निचली जाति की महिलाओं पर होने वाली हिंसा को भी दिखाया गया है।
Shahana Goswami Exclusive: बेटियों को उनके हिसाब से जीने देना ही असली सशक्तिकरण, शहाना गोस्वामी की खरी खरी

विज्ञापन

दुनियाभर में मिल चुकी है तारीफ

'संतोष' ने कान फिल्म फेस्टिवल में सबका ध्यान खींचा था। यूके ने इसे ऑस्कर के लिए भेजा और बाफ्टा में इसे बेस्ट डेब्यू फीचर का नॉमिनेशन भी मिला था। वहीं, शाहाना गोस्वामी को इस फिल्म के बेस्ट एक्ट्रेस का एशियन फिल्म अवॉर्ड भी मिल चुका है। हिंदी में बनी यह फिल्म भारतीय कास्ट के साथ भारत में ही शूट हुई है।

विज्ञापन

सेंसर के फैसले से संध्या निराश

संध्या सूरी ने 'द गार्जियन' से कहा कि सीबीएफसी ने फिल्म को मंजूरी नहीं दी। बोर्ड को पुलिस की नकारात्मक छवि से दिक्कत है। उनके मुताबिक सेंसर ने फिल्म को लेकर अनोखी डिमांड की। सूरी ने कहा, "सेंसर ने इतने कट्स मांगे कि फिल्म का मतलब ही खत्म हो जाता।" निर्देशक ने सेंसर बोर्ड के इस कदम को निराशाजनक और दिल तोड़ने वाला करार दिया है।  उनके मुताबिक ये मुद्दे भारतीय सिनेमा में नए नहीं हैं, फिर भी उनकी इस फिल्म पर रोक लगा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed