फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sanjay Mishra And Neena Gupta Starrer Vadh 2 New Posters Out Film Release On 6th February 2026

‘वध 2’ से सामने आया नया पोस्टर, इस अंदाज में दिखे संजय मिश्रा और नीना गुप्ता; शुरू हुआ फिल्म का काउंटडाउन

Tue, 09 Dec 2025 01:12 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 09 Dec 2025 01:12 PM IST
सार

Vadh 2 New Poster: संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की फिल्म ‘वध 2’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म से नया पोस्टर सामने आया है। जानिए पोस्टर में किस अंदाज में दिखे फिल्म के दोनों कलाकार…

विज्ञापन
Sanjay Mishra And Neena Gupta Starrer Vadh 2 New Posters Out Film Release On 6th February 2026
वध 2 - फोटो : इंस्टाग्राम-@imsanjaimishra

विस्तार

संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर एक नई कहानी लेकर आ रही है। ये जोड़ी साल 2022 में आई फिल्म ‘वध’ के दूसरे पार्ट ‘वध 2’ को लेकर आ रही है। आज ‘वध 2’ से नए पोस्टर सामने आए हैं। इसके साथ ही फिल्म को लेकर लोगों का उत्साह दिन पर दिन बढ़ रहा है।

विज्ञापन

पुलिस की वर्दी में नजर आए संजय मिश्रा
मेकर्स की ओर से ‘वध 2’ से जारी किए गए नए पोस्टर्स में संजय मिश्रा और नीना गुप्ता नजर आ रहे हैं। पोस्टर्स में दोनों सितारे इंटेंस लुक दे रहे हैं। इसमें से एक पोस्टर में संजय मिश्रा पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं। जबकि नीना गुप्ता सफेद रंग के आउटफिट में दिख रही हैं। इन पोस्टर्स को शेयर करते हुए संजय मिश्रा ने कैप्शन में लिखा, ‘कभी-कभी आप जो देखते हैं, वो पूरा सच नहीं होता।’ इसके साथ ही फिल्म की रिलीज का काउंटडाउन भी शुरू हो गया है। ‘वध 2’ अगले साल 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sanjay Mishra (@imsanjaimishra)


 

जसपाल सिंह संधू ने किया है निर्देशन
लव रंजन के प्रोडक्शन हाउस लव फिल्म्स द्वारा निर्मित ‘वध 2’ को जसपाल सिंह संधू ने लिखा और निर्देशित किया है। हालांकि, अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि ‘वध 2’ में नई कहानी दिखाई जाएगी, या फिर वध में दिखाई गई कहानी को ही आगे बढ़ाया जाएगा। जबकि फिल्म की अन्य कास्ट को लेकर भी अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ‘वध’ सच्ची घटनाओं से प्रेरित थी। 

2022 में आई थी ‘वध’
इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म ‘वध’ साल 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस क्राइम थ्रिलर फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था और फिल्म सफल रही थी। फिल्म में एक अलग तरह की कहानी को काफी अच्छे से दिखाया गया था। यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित थी। अब फैंस को इंतजार है कि मेकर्स ‘वध 2’ में क्या कहानी लेकर आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed