फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sanjay Dutt is going to sign a next South Film with Superstar Prabhas and Director Maruthi

Sanjay Dutt: प्रभास के साथ संजय दत्त ने साइन की ये बिग बजट फिल्म? बेहद अलग किरदार में आएंगे नजर

Tue, 28 Feb 2023 12:47 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 28 Feb 2023 12:47 AM IST
सार

संजय ने पूरे साउथ इंडस्ट्री पर अपने अभिनय का जादू चलाया हुआ है। एक बाद एक उन्हें साउथ की बड़ी फिल्में ऑफर हो रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब हाल ही में, संजू बाबा को प्रभास की बिग बजट फिल्म ऑफर हुई है।

विज्ञापन
Sanjay Dutt is going to sign a next South Film with Superstar Prabhas and Director Maruthi
संजय दत्त - फोटो : instagram

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त अपने अभिनय को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। फैंस संजय को खलनायक की भूमिका में देखना काफी पसंद करते हैं। बॉलीवुड ही नहीं बल्कि साउथ सिनेमा भी उनकी एक्टिंग के मुरीद हो गए हैं। संजय पिछले साल मेगा-ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘केजीएफ 2’ में नेगेटिव रोल में नजर आए थे। फिल्म में उनके किरदार और अभिनय की फैंस ने जमकर तारीफ की थी। इसके बाद संजू बाबा ने थलपति विजय की मेगा बजट फिल्म 'लियो' साइन की। अब खबर आ रही है कि संजय जल्द ही साउथ के सुपरस्टार प्रभास के साथ एक फिल्म में नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन

Sanjay Dutt is going to sign a next South Film with Superstar Prabhas and Director Maruthi
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

संजय दत्त ने साइन की फिल्म
संजय ने पूरे साउथ इंडस्ट्री पर अपने अभिनय का जादू चलाया हुआ है। एक बाद एक उन्हें साउथ की बड़ी फिल्में ऑफर हो रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब हाल ही में, संजू बाबा को प्रभास की बिग बजट फिल्म ऑफर हुई है। हालांकि, फिल्म में उनके किरदार को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है। दर्शकों के लिए अभी यह सस्पेंस बना हुआ है।

Bollywood Stars: फिल्मों में बिना कपड़ों के सीन शूट कर चुके हैं ये सितारे, खूब मचा था बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

Sanjay Dutt is going to sign a next South Film with Superstar Prabhas and Director Maruthi
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया


मारुति करेंगे फिल्म का निर्देशन
गौरतलब है कि प्रभास और संजय की आगामी फिल्म का निर्देशन मारुति कर रहे हैं। खबरों की मानें तो इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2022 में शुरू होगी, जिसमें मुख्य भूमिका में प्रभास और मालविका मोहनन नजर आएंगे। माना जा रहा है कि फिल्म में संजय दत्त हीरो के दादा की भूमिका निभाने वाले हैं। हालांकि उनका किरदार नेगेटिव होगा या नहीं इस बारे में कोई जानकारी नहीं आई है।

Ananya Panday: विक्रमादित्य मोटवानी की फिल्म में नजर आएंगी अनन्या, शूटिंग खत्म होने पर लिखा इमोशनल नोट

विज्ञापन

Sanjay Dutt is going to sign a next South Film with Superstar Prabhas and Director Maruthi
प्रभास - फोटो : Social Media

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
आपके बता दें कि प्रभास और संजय की फिल्म उस समय चर्चा में आई थी, जब सेट से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। फिल्म की टीम के किसी व्यक्ति ने लोकेशन से प्रभास और निर्देशक की एक तस्वीर खींचकर उसे सोशल मीडिया पर साझा किया जोकि फैंस के बीच तेजी से वायरल हो गई थी। वायरल हुई तस्वीरों में प्रभास और निर्देशक मारुति एक-दूसरे से बातचीत करते नजर आ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed