{"_id":"6613c3c0b3f39552210e6ecb","slug":"sanjay-dutt-broke-his-silence-on-the-rumors-of-contesting-lok-sabha-elections-says-i-am-not-joining-any-party-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sanjay Dutt: चुनाव लड़ने की खबरों पर संजय दत्त ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं इन अफवाहों पर विराम लगाना चाहता हूं","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sanjay Dutt: चुनाव लड़ने की खबरों पर संजय दत्त ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं इन अफवाहों पर विराम लगाना चाहता हूं
Mon, 08 Apr 2024 03:45 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 08 Apr 2024 03:45 PM IST
सार
अभिनेता संजय दत्त पिछले काफी समय से राजनीति में अपने प्रवेश को लेकर चर्चा में चल रहे थे। पिछले काफी दिनों से खबर आ रही थी कि अभिनेता हरियाणा से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले हैं। कहा जा रहा था कि वह कांग्रेस के टिकट पर हरियाणा की यमुनानगर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं हालांकि, अब संजय दत्त ने इन सभी खबरों पर विराम लगा दिया है। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।
विज्ञापन
संजय दत्त
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संजय दत्त ने इन खबरों का खंडन करते हुए इन्हें महज अफवाह बताया है। अभिनेता ने कहा कि किसी भी पार्टी में वह शामिल नहीं होने जा रहे हैं। अगर वह राजनीति में एंट्री करेंगे, तो खुद इस बात का एलान करेंगे। इसके अलावा उन्होंने फैंस को इस खबर पर विश्वास नहीं करने की भी अपील की है। अभिनेता ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी है।
चुनाव नहीं लड़ेंगे संजय दत्त
संजय दत्त ने एक्स पर इस बात की जानकारी देते हुए कहा, 'मैं अपने राजनीति में शामिल होने की सभी अफवाहों पर विराम लगाना चाहता हूं। मैं किसी पार्टी में शामिल नहीं हो रहा हूं या चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। अगर मैं राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखने का फैसला करता हूं तो मैं इसकी घोषणा करने वाला पहला व्यक्ति होऊंगा। कृपया अभी तक मेरे बारे में खबरों में जो चल रहा है, उस पर विश्वास करने से बचें।'
विज्ञापन
अभिनेता को लेकर उड़ी थी यह अफवाह
बता दें कि पिछले काफी दिनों से खबर आ रही थी कि कांग्रेस पार्टी पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ सेलिब्रिटी कार्ड खेलने जा रहे थे। पार्टी हाईकमान भी संजय दत्त के नाम पर राजी हो गया था और तब से लगातार चुनाव लड़ने को लेकर संजय दत्त का नाम सामने आ रहा था। मालूम हो कि संजय दत्त के पिता कांग्रेस की मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री रहे। वहीं उनकी बहन प्रिया दत्त भी सांसद रह चुकी हैं।
Chaitra Navratri 2024: दूसरे धर्म के ये सितारे भी मनाते हैं नवरात्रि, मां दुर्गा की करते हैं अराधना

I would like to put all rumours about me joining politics to rest. I am not joining any party or contesting elections. If I do decide to step into the political arena then I will be the first one to announce it. Please refrain from believing what is being circulated in the news…
— Sanjay Dutt (@duttsanjay) April 8, 2024