Salman Khan: सलमान खान ने लॉन्च किया ISRL सीजन 2, अपने रेसिंग शौक पर की बात, बोले- 'अब मौका नहीं मिलता'
Salman Khan unveiled Season 2 of ISRL: अभिनेता सलमान खान ने इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग (ISRL) सीजन 2 लॉन्च किया है। वे इसके ब्रांड एंबेसडर हैं। साथ ही बतौर इनवेस्टर भी वे जुड़े हैं।
विस्तार
अभिनेता सलमान खान ने आज मंगलवार को इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग (ISRL) सीजन 2 लॉन्च किया है। वे बतौर इनवेस्टर भी आईएसएलआर से जुड़े हैं। साथ ही दबंग खान इसके एंबेसडर भी हैं। मुंबई में इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग के लॉन्च इवेंट में एक्टर ने लोगों को रेसिंग के दौरान रखने वाली सावधानियों पर बात की।
बोले- 'मैं शुरू से राइडर रहा हूं'
सलमान खान ने साथ ही बताया कि उन्हें भी रेसिंग का शौक रहा है। सलमान खान ने कहा, 'मैं हमेशा से एक राइडर रहा हूं। साइकिल से लेकर मोटरसाइकिल तक, मुझे सब पसंद हैं। हालांकि, अब मैं उतना ज्यादा राइड नहीं कर पाता हैं। सड़क पर रेसिंग का उतना मौका नहीं मिलता। एक बात है कि रोड पर रेसिंग करना न सिर्फ आपके लिए, बल्कि आपके आस-पास के सभी लोगों के लिए भी असुरक्षित है'।
VIDEO | Mumbai: Addressing a public gathering in the Indian Supercross Racing League (ISRL), brand ambassador and actor Salman Khan says:
— Press Trust of India (@PTI_News) July 16, 2025
“I’ve always been a rider, from cycles to motorbikes, I’ve loved them all. Though I don’t get to ride as often now... racing on the road… pic.twitter.com/gGD9nCE29E
सुरक्षा के साथ फॉर्महाउस पर करते हैं राइडिंग
सलमान खान ने आगे कहा कि अपने रेसिंग के शौक को वे फार्म में पूरा कर लेते हैं। वहां उनके लिए ट्रैक बनाए गए हैं। हालांकि, वे ज्यादा जंप नहीं कर पाते हैं। एक्टर ने कहा, 'मैं पूरी सेफ्टी के साथ फॉर्म में राइड करता हूं। मगर, मैं ज्यादा जंप नहीं करता, क्योंकि शूटिंग पर भी जाना पड़ता है। कहीं गिर-गिरा गया तो तीन-चार महीने शूटिंग पर भी नहीं जा पाऊंगा'
सलमान खान की आगामी फिल्म
सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' में नजर आएंगे। इसका फर्स्ट लुक हाल ही में रिलीज हुआ। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लखिया कर रहे हैं। इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी नजर आएंगी।