फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   salman khan reality show bigg boss 19 first look out countdown begins for the show

Bigg Boss 19 First Look: 'बिग बॉस 19' का पहला लुक हुआ आउट, सलमान खान के शो का काउंटडाउन शुरू

Fri, 25 Jul 2025 05:16 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Fri, 25 Jul 2025 05:16 PM IST
सार

Bigg Boss 19: सलमान खान के शो 'बिग बॉस 19' के लिए फैंस का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।  इसका पहला लुक सामने आ चुका है, जिसमें शो का लोगो नजर आ रहा है। 

विज्ञापन
salman khan reality show bigg boss 19 first look out countdown begins for the show
बिग बॉस 19 - फोटो : इंस्टाग्राम- @colorstv

विस्तार

सलमान खान का कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' अब जल्द ही टीवी पर दस्तक देने वाला है। शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए अब मेकर्स ने पहला लुक आउट कर दिया है। शो के फर्स्ट लुक में लोगो नजर आ रहा है, जिसमें बिग बॉस की आंख को इस बार मल्टीकलर यानी रंग बिरंगा दिखाया गया है। शो के इस लोगो को अब इसकी थीम से जोड़कर देखा जा रहा है। शो को इस बार भी सलमान खान ही होस्ट करने वाले हैं। हालांकि फिलहाल शो कब से शुरू हो रहा है, इस बात का खुलासा नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


शो का पहला लुक आया सामने
शो के मेकर्स ने इसका पहला लुक आउट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बिग बॉस का फेमस आंख वाला लोगो नजर आ रहा है। इसी के साथ ही शो की थीम को लेकर भी एक हिंट दिया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है- 'ना चलेगी कोई चाल या नीति क्योंकि इस बार बिग बॉस में रची जाएगी अनोखी राजनीति।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)


इस बार शो में होंगे कई बदलाव
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस का 19वां सीजन इस बार कई बड़े बदलावों के साथ लौट रहा है। इस बार का फॉर्मेट न सिर्फ पूरी तरह से नया होगा, बल्कि शो के लोकप्रिय डायलॉग और कंटेस्टेंट्स के रोल्स में भी अहम फेरबदल किया गया है। जहां हर सीजन में ‘बिग बॉस चाहते हैं’ सुनने को मिलता था, वहीं इस बार दर्शकों को सुनाई देगा, ‘बिग बॉस जानना चाहते हैं।’
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bigg Boss Khabri (@biggboss.tazakhabar)




अब सिर्फ सलमान ही नहीं करेंगे होस्ट
इस बार शो को सिर्फ सलमान खान नहीं बल्कि दो और नामी चेहरों के साथ होस्ट किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक करण जौहर, फराह खान और अनिल कपूर को बतौर को-होस्ट शो में जोड़ा गया है। पांच महीनों तक चलने वाले इस सीजन को तीन होस्ट मिलकर और भी एंटरटेनिंग बना सकते हैं। 

सलमान की फीस और शूटिंग शेड्यूल
सूत्रों के मुताबिक, सलमान खान को इस सीजन के लिए तीन महीने की अवधि के लिए 150 करोड़ रुपये की मोटी रकम दी गई है। 28 अगस्त को सलमान पहले एपिसोड की शूटिंग शुरू करेंगे, जबकि 29 अगस्त को शो का पहला डांस परफॉर्मेंस शूट किए जाने की खबरें हैं। हालांकि इस पर अभी ऑफिशियली कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bigg Boss Khabri (@biggboss.tazakhabar)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed