Sohail Khan Party: सोहेल खान ने रखी 'अलायंस' की सक्सेस पार्टी; भाईजान सलमान ने जमाया रंग; ये सेलेब्स भी पहुंचे
Sohail Khan Alliance Party: रियलिटी शो 'अलायंस' खत्म हो चुका है। इस शो में सोहेल खान ने भी शिरकत की थी। 'अलायंस' के समापन के बाद सोहेल ने एक पार्टी रखी, जहां कई सेलेब्स पहुंचे। सलमान खान ने दमदार अंदाज में एंट्री ली।
विस्तार
सोहेल खान को बीते दिनों रियलिटी शो 'अलायंस' में देखा गया था। हालांकि, अब यह शो खत्म हो चुका है। जीत का ताज मिनी माथुर के सिर सजा। शो के समापन के बाद सोहेल खान ने एक सक्सेस पार्टी रखी है। उन्होंने अपने घर पर इस पार्टी का आयोजन किया, जहां कई सेलेब्स पहुंचे। उनके बड़े भाई सलमान खान और अरबाज खान भी नजर आए।
सलमान खान ने स्वैग के साथ की शिरकत
सोहेल खान की 'अलायंस' सक्सेस पार्टी आज शनिवार को आयोजित हुई, जहां बड़े भाई सलमान खान भी पहुंचे। उन्हें देखते ही पैप्स के कैमरे उनकी तरफ मुड़ गए। सलमान ने भी किसी को निराश नहीं किया और अपने चिर-परिचित अंदाज में पोज दिए। बता दें कि सलमान खान 'अलायंस' में भी सोहेल खान से मिलने पहुंचे थे।
View this post on Instagram
पत्नी शूरा के साथ पहुंचे अरबाज
सोहेल खान के यहां पार्टी में अरबाज खान भी पहुंचे। साथ ही सोहेल की भाभी शूरा खान भी नजर आईं। अरबाज और शूरा ने पैप्स को पोज दिए।
शो 'अलायंस' कुणाल खेमू ने होस्ट किया। कुणाल को भी सोहेल खान की पार्टी में जाते हुए देखा गया। इस दौरान सोहा भी साथ दिखीं।
ऋतिक रोशन के एक्स वाइफ सुजैन खान भी सोहेल के यहां पार्टी में शिरकत करती दिखीं। इस दौरान सुजैन के बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी को भी स्पॉट किया गया।