फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salim Khan prediction on Salman khan marriage and career proved true said this on fight with Vivek Oberoi

Salim Khan: सलमान की शादी और करियर पर सच साबित हुई पिता की भविष्यवाणी, विवेक ओबेरॉय से झगड़े पर कहा था यह

Mon, 20 May 2024 07:53 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Mon, 20 May 2024 07:53 AM IST
सार

अपने एक साक्षात्कार में सलीम खान ने सलमान खान की शादी और उनके जीवन को लेकर भविष्वाणी की थी, जो अभी तक सच साबित हो रही है।

विज्ञापन
Salim Khan prediction on Salman khan marriage and career proved true said this on fight with Vivek Oberoi
सलीम खान और सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan

विस्तार

सलमान खान पिछले दिनों तब चर्चा में आ गए थे, जब उनके घर के बाहर फायरिंग का मामला सामने आया था। हाल ही में, अभिनेता प्रदीप रावत ने अपने ताजा साक्षात्कार में बताया था कि भाईजान को जल्दी गुस्सा आ जाता है। सलमान के पिता सलीम खान भी पूर्व में इसी तरह के राज से पर्दा उठाते हुए बहुत कुछ कह चुके हैं। सलीम खान अक्सर कई मौकों पर अपने बेटे का बचाव करते हुए दिखते हैं, लेकिन जब सलमान कोई गलती कर बैठते हैं को उन्हें उसका एहसास कराने में भी पीछे नहीं रहते हैं।

विज्ञापन


सलमान ने सुभाष घई को मारा था थप्पड़, पिता ने कहा माफी मांगिए
सलीम खान ने काफी समय पहले एक साक्षात्कार में बताया था कि एक बार एक पार्टी के दौरान सलमान खान ने मशहूर निर्देशक सुभाष घई को थप्पड़ जड़ दिया था। इस घटना के अगले दिन सलमान खान ने अपने पिता को यह बात बताई। पिता ने उनसे पूछा कि क्या तुम्हें इस बात का एहसास है कि तुमने गलती की है। सलमान ने झगड़े के लिए शराब को जिम्मेदार ठहराते हुए अपनी गलती मान ली थी। भाईजान के इतना कहने पर पिता सलीम खान ने उन्हें सुभाष घई से माफी मांगने को कहा और सलमान ने पिता का आदेश मानते हुए वैसा ही किया। 
विज्ञापन


बेवकूफी भरी बात पर झगड़ रहे थे सलमान और विवेक
सलमान खान का एक और झगड़ा ऐसा है, जिसे लगभग सभी जानते हैं। वह है ऐश्वर्या राय को लेकर सलमान खान और विवेक ओबेरॉय की लड़ाई। सलीम खान ने दोनों की इस लड़ाई पर भी बातचीत की थी। उन्होंने कहा था कि जो मसले भावनात्मक होते हैं, उनका कोई तार्किक समाधान नहीं होता। सलमान और विवेक दोनों ही इस मामले में भावनात्मक थे। सलीम खान ने आगे कहा कि दोनों को बाद में इस बात का एहसास होगा कि वे एक बेवकूफी भरी बात पर झगड़ रहे थे। उसे कोई और ले गया। वो किसी और के साथ चली गई और ये दोनों वहीं के वहीं रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


Bollywood Stars: अब तक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत नहीं सके ये सितारे, लिस्ट में तीनों खान के भी नाम

पिता ने की थी सलमान की शादी की भविष्यवाणी
अपने साक्षात्कार में सलीम खान ने सलमान खान की शादी और उनके जीवन को लेकर भी भविष्वाणी की थी। सभी जानते हैं कि साल 2009 से पहले सलमान खान की फिल्में बुरी तरह से फ्लॉप हो रही थी। वे अपने जीवन से कठिन दौर से गुजर रहे थे। उस समय सलीम खान ने कहा था कि साल 2009 के बाद उनके बेटे की जिंदगी बदल जाएगी और उनके जीवन में काफी कुछ अच्छा होगा। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर सलमान की शादी होनी होगी तो एक या दो साल में हो जाएगी और ऐसा नहीं हुआ तो फिर शादी की संभावना काफी कम है। सलीम खान की ये भविष्यवाणी आज दिन तक एकदम सही साबित हो रही है। उनकी शादी भी नहीं हुई है और 2009 के बाद से करियर भी ऊचांईयों पर पहुंच गया है।

Pradeep Rawat: 'कोयला' के समय खूब धूम्रपान करते थे शाहरुख, ऋतिक पहुंचाते थे स्क्रिप्ट, प्रदीप रावत का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed