{"_id":"6645e55fe9e5c6cd740f7715","slug":"sajid-khan-recalls-family-struggles-says-my-father-became-an-alcoholic-which-led-to-his-parents-divorce-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sajid Khan: संजीव कुमार की वजह से साजिद खान के पिता को झेलना पड़ा था आर्थिक नुकसान, लग गई थी शराब की लत","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sajid Khan: संजीव कुमार की वजह से साजिद खान के पिता को झेलना पड़ा था आर्थिक नुकसान, लग गई थी शराब की लत
Thu, 16 May 2024 04:30 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Thu, 16 May 2024 04:30 PM IST
सार
साजिद खान ने कहा कि उन्होंने अपने पिता के सफलता के दौर से निराशा तक के सफर को देखा है। मशहूर निर्देशक ने जिक्र किया कि आर्थिक नुकसान के चलते उनके पिता को शराब की लत लग गई थी।
विज्ञापन
साजिद खान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अभिनेता और निर्देशक साजिद खान हाल ही में अपने पिता को याद करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने पिता के संघर्ष के दिनों का जिक्र किया। साजिद खान के पिता कामरान खान एक अभिनेता, निर्माता और निर्देशक थे। उन्हें अपनी फिल्मों 'वतन से दूर', 'इल्जाम' और 'बेकसूर' के लिए जाना जाता है। साजिद खान ने एक बातचीत के दौरान खुलासा किया कि उनके पिता को आर्थिक तंगी के दौर में शराब की लत लग गई थी।
साजिद के जन्म के बाद फ्लॉप हुई पहली फिल्म
साजिद खान ने कहा कि उन्होंने अपने पिता के सफलता के दौर से निराशा तक के सफर को देखा है। इसने उन्हें यही सिखाया कि सफलता से दूर न हों और हार के डर में न जिएं। साजिद खान ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत के दौरान बताया कि उनके पिता दारा सिंह के साथ बी-ग्रेड फिल्में बनाते थे। जब फराह खान का जन्म हुआ तो उनके पिता सफलता के दौर से गुजर रहे थे। हालांकि, जब साजिद का जन्म हुआ, तो उनके पिता की पहली फ्लॉप फिल्म थी। साजिद खान ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्होंने अपने जीवन की शुरुआत एक फ्लॉप फिल्म से की थी।
Deepika Ranveer: दीपिका-रणवीर के पहले बच्चे के सोनोग्राफी की नकली तस्वीर हुई वायरल, डीपफेक का हुए शिकार
विज्ञापन
संजीव कुमार ने बीच में छोड़ दी थी फिल्म
साजिद खान ने बताया कि उनके पिता का मानना था कि अब उन्हें बड़ी फिल्मों का निर्माण करना चाहिए, क्योंकि उनका एक बेटा है। उन्होंने संजीव कुमार के साथ एक बड़ी फिल्म बनाने की कोशिश की। दुर्भाग्य से, फिल्म कभी पूरी नहीं हो सकी, क्योंकि संजीव कुमार ने बीच में ही फिल्म छोड़ दी। इसके बाद उनके पिता को पैसे का बड़ा नुकसान हुआ। साजिद ने यह भी खुलासा किया कि आर्थिक नुकसान के बाद उनके पिता को शराब की लत लग गई। इसके चलते उनके माता-पिता का तलाक हो गया।
Freedom at Midnight: उम्मेद भवन में हुई 'फ्रीडम एट मिडनाइट' की शूटिंग, निखिल आडवाणी ने राजा गज सिंह को कहा शुक्रिया
पिता के निधन के बाद सलीम खान बने मददगार
इससे पहले, फिल्म निर्माता साजिद खान ने बिग बॉस 16 में हिस्सा लिया था। शो में रहते हुए उन्होंने बताया था कि शराब की वजह से उन्होंने अपने पिता को मरते देखा। उस दौरान सलमान खान के पिता और स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान ने उनकी काफी मदद की। उन्होंने कुछ नकदी दी और उन्हें गले लगाया। हिम्मद दी। उस पैसे से उन्होंने दो महीने का राशन खरीदा और बिजली का बिल भरा। साजिद के काम की बात करें तो उनकी बतौर निर्देशक पहली फिल्म 'हे बेबी' थी, जो ब्लॉकबस्टर रही। इसके बाद उन्होंने 'हाउसफुल', 'हाउसफुल 2' और 'हिम्मतवाला' बनाई।
Bollywood: सार्वजनिक रूप से अपने प्रशंसकों पर बिफर चुके हैं ये सितारे, लिस्ट में सलमान समेत इनका नाम शामिल