फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sairat Fame Actress Rinku Rajguru Difficult To Recognize In New Look Fans Are Shocked

10 साल बाद ‘सैराट’ फेम एक्ट्रेस को पहचानना हुआ मुश्किल, हीरोइन का बदला हुआ अंदाज देखकर चौंक गए फैंस

Sat, 02 May 2026 03:30 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sat, 02 May 2026 03:30 PM IST
सार

Sairat Fame Actress Rinku Rajguru New Look: मराठी फिल्म ‘सैराट’ के जरिए रिंकू राजगुरू रातों-रात स्टार बन गईं। लगभग 10 साल बाद फैंस ने उन्हें एक पब्लिक इवेंट में देखा। रिंकू का बदला हुआ अंदाज, स्टाइल देखकर फैंस चौंक गए। 

विज्ञापन
Sairat Fame Actress Rinku Rajguru Difficult To Recognize In New Look Fans Are Shocked
एक्ट्रेस रिंकू राजगुरू - फोटो : इंस्टाग्राम@tahirjasus

विस्तार

साल 2016 में एक मराठी फिल्म ‘सैराट’ रिलीज हुई थी, फिल्म समाज में मौजूद जातिवाद को दिखाती है। इसका असर एक मासूस प्रेम कहानी पर कितना घातक होगा, यही फिल्म की स्टोरी लाइन थी। फिल्म में रिंकू राजगुरू ने लीड रोल निभाया था। हिंदी पट्टी के दर्शकों को भी यह फिल्म पसंद आई। हाल ही में इस  फिल्म की एक्ट्रेस रिंकू राजगुरू को एक इवेंट में देखा गया, जहां नया लुक देखकर कई फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स चौंक गए।

विज्ञापन

छोटे बाल और बदला हुआ चेहरा

10 साल पहले जब रिंकू राजगुरू को दर्शकों ने फिल्म ‘सैराट’ में देखा था तो वह काफी मासूम नजर आती थीं। लेकिन अब उनका चेहरा पूरी तरह से टोंड हो चुका है, बाल भी एक्ट्रेस ने छोटे कर लिए हैं। लेकिन अब भी उनके अंदर 10 साल पुराना वाला चुलबुलापन बरकरार है। 

विज्ञापन

फैंस ने जब रिंकू का वायरल वीडियो देखा तो उनके नए लुक को सराहा। वहीं कुछ यूजर्स को उनका नया अंदाज कुछ ज्यादा नहीं भाया। 

View this post on Instagram

A post shared by TAHIR JASUS007 (@tahirjasus)

विज्ञापन
विज्ञापन

Sairat Fame Actress Rinku Rajguru Difficult To Recognize In New Look Fans Are Shocked
एक्ट्रेस रिंकू राजगुरू - फोटो : सोशल मीडिया

‘सैराट’ पर बनी थी जान्हवी की डेब्यू फिल्म

फिल्म ‘सैराट’ को बाद में ‘धड़क’ नाम से बनाया गया। इसके जरिए जान्हवी कपूर ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी। इसमें जान्हवी कपूर के अपोजिट ईशान खट्टर ने लीड रोल किया था। फिल्म ‘सैराट’ की तरह ही ‘धड़क’ को भी दर्शकों का प्यार मिला था। 

मराठी फिल्मों में व्यस्त हैं रिंकू राजगुरू 
रिंकू राजगुरू के करियर फ्रंट की बात करें तो वह कई मराठी फिल्में कर रही हैं। इसमें ‘खिल्लर’ और ‘पिंगा’ जैसे नाम शामिल हैं। पिछले साल भी वह ‘पुन्हा एकदा साडे माडे’ में नाम की मराठी फिल्म में नजर आई थीं। 
 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed