फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Saira Banu Writes Love Note on Engagement Day with dilip kumar says I never once doubted or questioned him

Saira Banu: आज के दिन हुई थी सायरा बानो-दिलीप कुमार की सगाई, साहब को याद कर अभिनेत्री ने लिखा खूबसूरत नोट

Wed, 02 Oct 2024 01:59 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 02 Oct 2024 01:59 PM IST
सार

सायरा बानो और दिलीप कुमार ने वर्ष 1966 में आज के ही दिन सगाई की थी। जिंदगी के इस खास दिन पर अभिनेत्री ने साहब को याद कर एक भावुक पोस्ट साझा किया है।

विज्ञापन
Saira Banu Writes Love Note on Engagement Day with dilip kumar says I never once doubted or questioned him
दिलीप कुमार-सायरा बानो - फोटो : इंस्टाग्राम-@sairabanu

विस्तार

2 अक्तूबर 1966! यह दिन सायरा बानो की जिंदगी में बेहद अहमियत रखता है। यही वो दिन है जब वे अपने साहब के साथ जिंदगी के सफर पर निकलीं। सायरा बानो और दिलीप कुमार ने आज ही के दिन सगाई की थी। दोनों ने उम्र की सीमा को तोड़कर एक-दूजे का हाथ थामा था। दिलीप कुमार तो अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन ऐसा कोई दिन, कोई लम्हा नहीं जाता, जब सायरा बानो उन्हें याद न करती हों। फिर आज तो बेहद खूबसूरत दिन है। अभिनेत्री ने एक बेहद प्यारा पोस्ट साझा किया है।

विज्ञापन

Hina Kha: कैंसर से जंग के बीच फिर रैंप पर उतरीं हिना खान, मनीष मल्होत्रा को किया इस अंदाज में धन्यवाद

विज्ञापन

Saira Banu Writes Love Note on Engagement Day with dilip kumar says I never once doubted or questioned him
दिलीप कुमार-सायरा बानो - फोटो : इंस्टाग्राम-@sairabanu

समझाए मोहब्बत के मायने
सायरा बानो इंस्टाग्राम पर अक्सर थ्रोबैक किस्से और तस्वीरें साझा करती हैं। अपनी इंगेजमेंट डे पर उन्होंने अपनी और दिलीप कुमार की सगाई की तस्वीरें साझा की हैं और इसके साथ लिखा है, 'मोहब्बत में सवाल नहीं किए जाते....यह लाइनें फिल्म 'हेरा-फेरी' में मैंने कही हैं और अब मैं सोचा करती हूं कि इन लाइनों के क्या मायने हैं?
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Saira Banu Khan (@sairabanu)

Saira Banu Writes Love Note on Engagement Day with dilip kumar says I never once doubted or questioned him
दिलीप कुमार-सायरा बानो - फोटो : इंस्टाग्राम-@sairabanu

कभी नहीं किया सवाल
सायरा बानो ने आगे लिखा है, 'प्यार का सबसे पवित्र रूप अपने प्रेमी पर इतना विश्वास करना है कि सवाल करने की जरूरत ही खत्म हो जाए। मैंने जब से अपने सच्चे प्यार, अपने प्रिय, दिलीप साहब के साथ इस यादगार दिन 2 अक्तूबर 1966 को जिंदगी का सफर शुरू किया, मैंने कभी किसी चीज पर सवाल नहीं उठाया। चाहे वह उतार-चढ़ाव हो या फिर बीच के शांत पल, मैंने कभी भी उन पर शक नहीं किया और न ही कोई सवाल किया'।
Tumbbad: राही अनिल बर्वे ने डेब्यू फिल्म निर्माताओं को घोटालों पर दी चेतावनी, तुम्बाड़ मेकर्स पर साधा निशाना?

विज्ञापन

Saira Banu Writes Love Note on Engagement Day with dilip kumar says I never once doubted or questioned him
दिलीप कुमार-सायरा बानो - फोटो : इंस्टाग्राम-@sairabanu

साहब के साथ मिला प्यार का सच्चा सार
अभिनेत्री ने आगे लिखा है, 'मैंने बस प्यार किया, क्योंकि प्यार, आप देखिए, प्यार वह नींव है, जिस पर बाकी सब खड़ा है। यह आपको किसी भी बोझ, शक या अपेक्षाओं से मुक्त करता है। पीछे केवल एक चीज छोड़ता है और वह है भक्ति। उस भक्ति में, व्यक्ति प्यार का सच्चा सार पाता है'।
Vinay Shukla Interview: मिथुन की बतौर कमर्शियल हीरो इस पहली फिल्म की कॉपी गायब, निर्देशक ने सुनाई पूरी कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed