फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Saindhav trailer to release on 3 january 2024 Venkatesh Daggubati shares film new poster and shooting photos

Saindhav: इस दिन रिलीज होगा 'सैंधव' का ट्रेलर, फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए निर्माताओं ने किया खुलासा

Tue, 02 Jan 2024 05:00 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 02 Jan 2024 05:00 PM IST
सार

वेंकटेश दग्गुबाती ने सोशल मीडिया पर अपनी आने वाली फिल्म 'सैंधव' का नया पोस्टर जारी किया है और ट्रेलर के रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। 

विज्ञापन
Saindhav trailer to release on 3 january 2024 Venkatesh Daggubati shares film new poster and shooting photos
सैंधव - फोटो : Social media

विस्तार

साउथ सुपरस्टार वेंकटेश दग्गुबाती अपनी नई फिल्म 'सैंधव' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। वह इस फिल्म के जरिए एक्शन से भरपूर अवतार के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए वापस आ गए हैं। दर्शकों के बीच फिल्म के क्रेज देखने को मिल रहा है। अक्तूबर 2023 को निर्माताओं ने फिल्म का पवार-पैक टीजर जारी किया था, जिसे देख फैंस उत्साहित हो गए थे। वहीं, अब दर्शकों को फिल्म के दमदार ट्रेलर का इंतजार है। हालांकि, जल्द ही फैंस के इस इंतजार पर विराम लगने वाला है, क्योंकि ट्रेलर की रिलीज की तारीख का खुलासा हो गया है।

विज्ञापन

सैंधव का ट्रेलर
फिल्म के निर्माताओं ने खुलासा किया कि 'सैंधव' का ट्रेलर तीन जनवरी को आएगा। इसके साथ ही निर्माताओं ने वेंकी और बेबी सारा का एक प्यारा पोस्टर लॉन्च किया। इस प्रोजेक्ट का निर्देशन सैलेश कोलानू ने किया है और यह फिल्म पिता-बेटी के रिश्ते और बॉन्डिंग पर आधारित है।  इससे पहले टीजर में वेंकटेश को एक दयालु पिता और एक क्रूर व्यक्ति के रूप में दिखाया गया था, जो नवाजुद्दीन सिद्दीकी को उनकी सबसे बड़ी कार्टेल डील को पूरा करने से रोकने के मिशन पर थे।

View this post on Instagram

A post shared by Niharika Entertainment (@niharikaent)


View this post on Instagram

A post shared by Niharika Entertainment (@niharikaent)


Bollywood Siblings: बॉलीवुड सुपर स्टार्स के फ्लॉप भाई-बहन, आमिर-फैजल से लेकर सोनम और हर्षवर्धन भी शामिल 

विज्ञापन
विज्ञापन

नवाजुद्दीन का तेलुगु डेब्यू
बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी सैंधव से अपना तेलुगु डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म में वह नकारात्मक किरदार में नजर आएंगे। नवाजुद्दीन के जन्मदिन पर निर्माताओं ने खलनायक 'विकास मलिक' के रूप में अभिनेता का बहुप्रतीक्षित पोस्टर जारी किया था और लिखा था, 'टीम सैंधव राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देती है और उन्हें डरावने रूप में पेश करती है।
Karan Johar: करण जौहर ने रणबीर कपूर की 'एनिमल' को बताया साल की सर्वश्रेष्ठ फिल्म, बोले- मैं इसे देख रोने लगा

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'सैंधव' एक अखिल भारतीय एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें वेंकटेश मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म निहारिका एंटरटेनमेंट बैनर के तले वेंकट बयानापल्ली द्वारा निर्मित है। संतोष नारायणन द्वारा संगीत दिया गया है। फिल्म में वेंकटेश और नवाजुद्दीन के अलावा बेबी सारा, आर्य, श्रद्धा श्रीनाथ, रूहानी शर्मा, एंड्रिया जेरेमिया, जिशु सेन गुप्ता और मुकेश ऋषि भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 13 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Karan Johar: करण जौहर औसत फिल्म की तारीफ करने के लिए पीआर को खिलाते हैं रिश्वत! बयान से बढ़ाई हलचल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed