फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rupali Ganguly breaks silence on allegations of step daughter esha verma says truth always wins

Rupali Ganguly: सौतेली बेटी के आरोपों पर खुलकर बोलीं रूपाली गांगुली, कहा-सच्चाई हमेशा जीतती है

Tue, 10 Dec 2024 05:49 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 10 Dec 2024 05:49 PM IST
सार

Rupali Ganguly: रूपाली गांगुली ने अपनी सौतेली बेटी ईशा के आरोपों पर पहली बार खुलकर बोलती हुई नजर आई हैं। अभिनेत्री ने कहा कि ऐसी चीजें उन्हें प्रभावित करती हैं।
 

विज्ञापन
Rupali Ganguly breaks silence on allegations of step daughter esha verma says truth always wins
रूपाली गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

‘अनुपमा’ सीरियल की लीड फीमेल एक्ट्रेस रूपाली गांगुली हाल ही में तब सुर्खियों में आ गईं, जब उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने उन पर अपनी मां की शादी तोड़ने का आरोप लगाया। इस मामले में रूपाली ने ईशा को 50 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भी भेजा। अब कुछ दिनों बाद अभिनेत्री ने अपने निजी जीवन से जुड़े इस विवाद पर खुलकर बात की है। 
विज्ञापन


रूपाली गांगुली ने दी अपनी पहली बार प्रतिक्रिया
रूपाली गांगुली इस विवाद पर पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी और इस पर खुलकर बात की। रिपोर्ट्स के मुताबिक इंस्टेंट बॉलीवुड से बातचीत में, जब उनके निजी जीवन से जुड़े विवाद पर उनके विचार पूछे गए, तो रूपाली गांगुली ने कहा कि यह सब चीजें उन्हें प्रभावित करती हैं। उन्होंने कहा, "अगर मैं आपसे कहूं कि ये चीजें मुझे प्रभावित नहीं करती हैं, तो मैं झूठ बोलूंगी। बेशक, ऐसी चीजें हमें प्रभावित करती हैं। आखिरकार, हम इंसान हैं। जब कोई हमारी पीठ पीछे एक छोटी सी टिप्पणी भी करता है, तो दुख होता है।"
विज्ञापन

Aaliyah Kashyap-Orry: आलिया की प्री-वेडिंग कॉकटेल पार्टी में ओरी का जलवा, अनुराग कश्यप संग दिया वो खास पोज
विज्ञापन
विज्ञापन


रूपाली ने कहा सच्चाई हमेशा जीतती है
रूपाली गांगुली ने आगे कहा, "जो लोग मुझसे प्यार करते हैं, वह ऐसा करते रहेंगे। अच्छे कर्म करते रहिए, अच्छी चीजें तुम्हारे साथ आज नहीं तो कल जरूर होंगी... हर कोई बुरे दौर से गुजरता है, बुरी चीजें होती हैं, लेकिन आखिरकार, सच्चाई हमेशा जीतती है।" 

करोड़ रुपये का भेजा था नोटिस
रूपाली गांगुली ने ईशा को 50 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा था, जिसमें कहा गया कि उनके कार्यों ने रूपाली की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है, उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाया है और उनके करियर पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है, जिसकी वजह से उन्हें काफी वित्तीय नुकसान हुआ है।" वहीं, नोटिस मिलने के बाद तुरंत बाद, रूपाली की सौतेली बेटी ने रूपाली से संबंधित अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सभी पोस्ट हटा दिए और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को प्राइवेट कर दिया।
Fahadh-Imtiaz Film: सामने आया फहद फासिल और इम्तियाज अली की फिल्म का नाम, यूरोप के इस शहर में होगी शूटिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed