फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   RJ Mahvash Replies To Trollers To Share A Video Of Her Achievements

RJ Mahvash: ‘यूजी भाई ने इसका करियर बना…’, वीडियो शेयर कर महवश ने दिया ट्रोलर्स को जवाब, चहल ने किया ऐसा कमेंट

Fri, 20 Jun 2025 07:32 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 20 Jun 2025 07:32 PM IST
सार

RJ Mahvash Reply To Trolls: आरजे महवश ने अब उन्हें ट्रोल करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए एक खास वीडियो शेयर किया है। जानें वीडियो में क्या है खास।

विज्ञापन
RJ Mahvash Replies To Trollers To Share A Video Of Her Achievements
आरजे महवश - फोटो : इंस्टाग्राम-@rj.mahvash

विस्तार

युजवेंद्र चहल के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहने वाली आरजे महवश ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में महवश ने नेटिजंस के कमेंट को मेंशन करते हुए उन्हें जवाब दिया है और अपनी पुरानी तस्वीरें और वीडियोज का एक मोंटाज शेयर किया है। महवश की इस पोस्ट पर युजवेंद्र चहल ने कमेंट करते हुए लिखा है ‘परफेक्ट रिप्लाई।’

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mahvash (@rj.mahvash)


महवश बोलीं- 2019 से हूं इस इंडस्ट्री में
युजवेंद्र चहल के साथ जबसे आरजे महवश का नाम जोड़ा जुड़ रहा है, तबसे लगातार ही उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। महवश इन ट्रोलर्स को जवाब भी दे चुकी हैं। इस बार आरजे महवश ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में महवश ने ट्रोलर्स के कई कमेंट मेंशन किए हैं और उनका जिक्र किया है। महवश ने उन सभी कमेंट का एक-एक करके रिप्लाई दिया है और अपने अचीवमेंट्स दिखाए हैं। वीडियो की शुरुआत में नेटिजंस का एक कमेंट महवश पढ़ती हैं, जिसमें लिखा है कि ‘युजी चहल ने इसका करियर बना दिया।’ इसका रिप्लाई देते हुए महवश ने कहा कि 2019 से इस इंडस्ट्री में हूं। आओ तुम्हें उससे पहले का करियर दिखाती हूं। इसके बाद महवश ने अलग-अलग कमेंट पढ़कर अपने अलग-अलग अचीवमेंट्स वीडियो में दिखाए हैं।

क्रिकेट से जुड़ी अपनी मेमोरीज भी कीं शेयर
वीडियो में महवश ने अपने प्रोडक्शन हाउस का भी जिक्र किया है। जिसके तहत उनकी फिल्म ‘सेक्शन 108’ बन रही है, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी प्रमुख भूमिका में हैं। महवश ने फिल्म के सेट और शूटिंग से जुड़ी कई तस्वीरें शेयर की हैं। इसके अलावा महवश ने एक कमेंट पढ़ा कि ‘क्रिकेट पिच तक पहुंच गई अब तो ये, क्रिकेट के बारे में कुछ जानती भी है।’ इसके पर कमेंट करते हुए महवश ने कहा कि मैं कबसे क्रिकेट शो होस्ट कर रही हूं। इसके बाद उन्होंने क्रिकेट से जुड़ी भी कई तस्वीरें और पुरानी मेमोरी साझा की हैं।

यह खबर भी पढ़ेंः Sitaare Zameen Par: आमिर खान प्रोडक्शन ने शेयर किया शानदार वीडियो, बताया आखिर क्या है फिल्म 'सितारे जमीन पर'

चहल ने किया कमेंट
आरजे महवश की इस पोस्ट पर युजवेंद्र चहल ने भी कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। चहल ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'परफेक्ट रिप्लाई।' इसके साथ ही चहल ने दो इमोजी भी बनाए हैं।



‘मैं अब और चुप नहीं रह सकती’
महवश ने अपने इस वीडियो को अपनी स्टोरी पर भी शेयर किया है। इसके साथ ही महवश ने लिखा, ‘ट्रोलर्स के जगंल में आपका स्वागत है। मैं अब और चुप नहीं रह सकती। भाड़ में गईं वो सारी बातें कि आप पब्लिक फीगर हैं, इसलिए आप नहीं बोल सकते। मैं बोलूंगी जब कोई बकवास करेगा तो। शुक्र करो कि तुम्हारे नाम ब्लर कर दिए।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed