फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   RJ Mahvash and Yuzvendra Chahal spotted together at Punjab Kings game she cheers yuzvendra

पंजाब किंग्स के मैच के दौरान ताली बजाती दिखीं आरजे महवश, उड़ने लगीं चहल के साथ डेटिंग की अफवाहें

Mon, 21 Apr 2025 12:38 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 21 Apr 2025 12:38 AM IST
सार

RJ Mahvash and Yuzvendra Chahal: आर जे महवश और युजवेंद्र चहल को हाल ही में कई जगहों पर स्पॉट किया गया है। दोनों के डेटिंग की अफवाहें जोर पकड़ रही हैं। आइए जानते हैं क्या है नया मामला?

विज्ञापन
RJ Mahvash and Yuzvendra Chahal spotted together at Punjab Kings game she cheers yuzvendra
युजवेंद्र चहल, आरजे महवश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रविवार को आईपीएल 2025 के तहत पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दरमियान जबरदस्त मुकबला हुआ। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने यह मैच सात विकेट से जीत लिाया। मैच के दौरान आरजे महवश को युजवेंद्र चहल के लिए ताली बजाते हुए देखा गया। 

विज्ञापन
Trending Videos

चहल के लिए महवश ने बजाई ताली
मैच के दौरान रविवार को आर जे महवश को देखा गया। युजवेंद्र चहल ने जब रजत पाटीदार का विकेट लिया तो आर जे महवश ने तालियां बजाईं। महवश की ये हरकत कैमरे में कैद हो गई है। इस वीडियों के इंटरनेट पर वायरल हो जाने के बाद दोनों के बीच कथित संबंधों के बारे में अटकलें फिर से तेज हो गई हैं। हालांकि दोनों ने कहा है कि वह सिर्फ दोस्त हैं।
Aamir Khan: फिल्म 'सितारे जमीन पर' में कैसा होगा आमिर खान का किरदार? अभिनेता ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

RJ Mahvash and Yuzvendra Chahal spotted together at Punjab Kings game she cheers yuzvendra
युजवेंद्र चहल और आरजे महवश - फोटो : इंस्टाग्राम-@rj.mahvash

टीम की बस में नजर आईं महवश
बीते दिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें पहली बार महवश पंजाब टीम की बस में भी चहल के साथ सफर करती दिखीं। इस वीडियो में महवश, चहल के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकलकर आईपीएल टीम पंजाब किंग्स की टीम बस में एंट्री करती दिखीं। किसी भी टीम की बस में सिर्फ खिलाड़ियों और उनके करीबियों को ही एंट्री मिलती है। अब इस वीडियो ने दोनों की डेटिंग की अटकलों को और पुख्ता कर दिया है। 
Preity Zinta: अपनी टीम का मैच देखने से पहले प्रीति जिंटा की तबीयत खराब, रात भर नहीं आई नींद
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


विज्ञापन

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का हुआ तलाक
आपको बता दें कि युजवेंद्र चहल की निजी जिंदगी तब से चर्चा में है जब से उनके और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा के बीच अलगाव की खबरें सामने आई हैं। दिसंबर 2020 में शादी के बंधन में बंधे इस जोड़े ने कथित तौर पर 2022 में अलग रहना शुरू कर दिया। मार्च 2025 में दोनों ने आधिकारिक तौर पर तलाक ले लिया। तब से चहल ने अपना पूरा ध्यान क्रिकेट पर केंद्रित कर लिया है। वहीं धनश्री वर्मा फिल्म बनाने में व्यस्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed