फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Riteish Deshmukh Vivek Oberoi And Aftab Shivdasani Starrer Masti 4 Trailer Release Film Release 21st November

रिलीज हुआ ‘मस्ती 4’ का ट्रेलर, रोमांस के बाद एडल्ट कॉमेडी लेकर आए मिलाप जावेरी; फिल्म से जुड़े दो नए चेहरे

Tue, 04 Nov 2025 01:06 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 04 Nov 2025 01:06 PM IST
सार

Masti 4 Trailer Release: 'एक दीवाने की दीवानियत' के बाद अब मिलाप जावेरी बॉलीवुड की एडल्ट कॉमेडी फ्रेंचाइजी मस्ती का चौथा भाग लेकर आ रहे हैं। देखें कैसा है ट्रेलर?

विज्ञापन
Riteish Deshmukh Vivek Oberoi And Aftab Shivdasani Starrer Masti 4 Trailer Release Film Release 21st November
मस्ती 4 ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

विस्तार

रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदसानी की एडल्ट कॉमेडी फ्रेंचाइजी मस्ती का चौथा भाग ‘मस्ती 4’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। एक बार फिर तीनों कलाकार मस्ती करते नजर आएंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन


 

Trending Videos

Riteish Deshmukh Vivek Oberoi And Aftab Shivdasani Starrer Masti 4 Trailer Release Film Release 21st November
मस्ती 4 ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
फिर दिखेगी एडल्ट कॉमेडी
3 मिनट 4 सेकंड के इस ट्रेलर को देखकर पता चलता है कि फिल्म का कॉन्सेप्ट एक बार फिर एडल्ट कॉमेडी ही है। जहां फिल्म के तीनों प्रमुख कलाकार रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदसानी एडल्ट जोक मारते नजर आएंगे। ट्रेलर में भी कई तरह के एडल्ट जोक सुनाई दे रहे हैं। ट्रेलर देखकर फिल्म के कॉन्सेप्ट में कुछ भी नया नहीं दिखाई देता है। इस बार फिल्म की कहानी लव वीजा पर आधारित है। 
विज्ञापन

Riteish Deshmukh Vivek Oberoi And Aftab Shivdasani Starrer Masti 4 Trailer Release Film Release 21st November
मस्ती 4 ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
नए चेहरों की हुई एंट्री
फिल्म में इस बार कुछ नए चेहरों की भी एंट्री हुई है। इस बार फीमेल लीड के अलावा मेल एक्टर्स में भी नए चेहरे देखने को मिल रहे हैं। रितेश-विवेक और आफताब के अलावा इस बार फिल्म में अरशद वारसी और तुषार कपूर जैसे कलाकारों की भी इस फ्रेंचाइजी में एंट्री हुई है। इनकी एंट्री ही फिल्म में कुछ नया टच दे रही है। बाकी कहानी ट्रेलर से पहले जैसी ही लग रही है। 
विज्ञापन

Riteish Deshmukh Vivek Oberoi And Aftab Shivdasani Starrer Masti 4 Trailer Release Film Release 21st November
मस्ती 4 ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया
21 नवंबर को होगी रिलीज
‘मस्ती 4’ का निर्देशन रोमांटिक फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ फेम निर्देशक मिलाप जावेरी ने किया है। वहीं इंदर कुमार फिल्म के निर्माताओं में शामिल है। ‘मस्ती 4’ 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस दिन सिनेमाघरों में और भी फिल्में रिलीज होंगी। इनमें फरहान अख्तर की वॉर ड्रामा ‘120 बहादुर’ और विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की रोमांटिक-ड्रामा ‘गुस्ताख दिल’ शामिल है। ऐसे में देखना है कि ‘मस्ती 4’ इन फिल्मों के बीच कैसा प्रदर्शन कर पाती है।

एक हफ्ते पहले ही रिलीज होना था ट्रेलर
'मस्ती 4' का ट्रेलर एक हफ्ते की देरी से आया है। पहले फिल्म के ट्रेलर को 28 अक्तूबर को रिलीज किया जाना था। लेकिन किन्हीं कारणों से ट्रेलर उस दिन रिलीज नहीं हो पाया। अब एक हफ्ते बाद ट्रेलर सामने आया है। हालांकि, ट्रेलर पहले क्यों पोस्टपोन हुआ था, इसका कारण अब तक सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed