फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Riteish Deshmukh reveal he did not approach to Salman Khan for Raja Shivaji cast

'मेरे बिना फिल्म नहीं बना सकते', रितेश से बोले थे सलमान; एक्टर ने 'राजा शिवाजी' की कास्टिंग का सुनाया किस्सा

Thu, 30 Apr 2026 12:53 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Thu, 30 Apr 2026 12:53 PM IST
सार

Raja Shivaji: हाल ही में एक बातचीत में रितेश देशमुख ने खुलासा किया है कि उन्होंने 'राजा शिवाजी' के लिए सलमान खान से संपर्क नहीं किया था। उन्होंने बताया है कि फिल्म में सलमान की कास्टिंग कैसे हुई?

विज्ञापन
Riteish Deshmukh reveal he did not approach to Salman Khan for Raja Shivaji cast
सलमान खान, रितेश देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रितेश देशमुख अपनी अपकमिंग फिल्म 'राजा शिवाजी' को लेकर चर्चा में हैं। रिलीज से पहले फिल्म की काफी चर्चा है। यह कल यानी एक मई को रिलीज होने वाली है। इसमें रितेश, जेनेलिया देशमुख, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, भाग्यश्री और फरदीन खान जैसे सितारे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में सलमान खान भी एक खास रोल में नजर आएंगे। रितेश ने बताया कि कैसे सलमान खान इस फिल्म से जुड़े।

विज्ञापन

रितेश ने सलमान से नहीं किया संपर्क
एनडीटीवी के मुताबिक रितेश देशमुख ने खुलासा किया कि उन्होंने 'राजा शिवाजी' के लिए सलमान खान से संपर्क नहीं किया था। उन्होंने बताया कि वह नए साल के मौके पर सलमान खान के साथ थे, तभी सुपरस्टार ने उनसे शूटिंग के बारे में पूछा। रितेश ने कहा 'उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं कब फिल्म की शूटिंग शुरू कर रहा हूं। मैंने कहा- इसी महीने। उन्होंने पूछा- मैं कौन सा रोल प्ले कर रहा हूं?' इस पर रितेश ने कहा कि मैंने इस फिल्म में आपको कास्ट करने के बारे में नहीं सोचा था। इस पर सलमान खान ने कहा 'नहीं नहीं, तुम मेरे बिना फिल्म नहीं बना सकते हो। मुझे इस फिल्म में लेना पड़ेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Riteish Deshmukh reveal he did not approach to Salman Khan for Raja Shivaji cast
राजा शिवाजी ट्रेलर रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया
इस तरह रितेश ने सलमान को किया कास्ट
रिदेश देशमुख ने आगे बताया 'मैंने सलमान में वह अपनापन और जुड़ाव का एहसास देखा। मैं सोच रहा था कि मैंने अभी तक इस बारे में ठीक से सोचा ही नहीं ' फिर रितेश देशमुख ने सलमान खान को अपनी फिल्म में कास्ट किया।

करियर के शुरुआत में प्रियंका चोपड़ा को नहीं आती थी ये अहम कला, हुई थी शर्मिंदगी; कटरीना कैफ ने इस तरह की मदद

विज्ञापन

'लय भारी' में सलमान का कैमियो
सलमान खान ने रितेश देशमुख की फिल्म 'लय भारी' में भी कैमियो किया था। इसके बारे में रितेश ने बताया 'जब मैं लाई भारी पर काम कर रहा था, तो मैंने सलमान खान को कॉल किया और कहा- भाई मैं आपसे मिलना चाहता हूं। उन्होंने कहा 'ठीक है।' मैंने पूछा 'कब?' उन्होंने कहा 'जिस रोल के लिए आप मुझसे मिलना चाहते हैं वह मुझे मंजूर है। शूटिंग कितने दिन की है?' मैंने कहा 'दो दिन' और उन्होंने कहा 'डन'।'

Riteish Deshmukh reveal he did not approach to Salman Khan for Raja Shivaji cast
फिल्म 'राजा शिवाजी' में रितेश देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया
दर्शकों को पसंद आया 'राजा शिवाजी' का ट्रेलर
इस बीच 'राजा शिवाजी' ने अपने शानदार ट्रेलर से दर्शकों के बीच काफी उत्साह जगा दिया है। लोग इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed