Aahana Kumra: पवन सिंह के फैंस ने दीं अहाना को रेप और जान से मारने की धमकी, एक्ट्रेस बोलीं- किस सदी में जी रहे
Aahana Kumra And Pawan Singh: राइज एंड फॉल शो का हिस्सा रहीं अहाना कुमरा ने पवन सिंह के फैंस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भोजपुरी स्टार के फैंस उन्हें रेप और जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री अहाना कुमरा हाल ही में रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आई थीं। अब अभिनेत्री इस शो से बाहर हो चुकी हैं। बाहर होने के बाद अहाना ने शो को लेकर काफी बातें कीं। इसी दौरान अहाना ने शो में उनके साथी कंटेस्टेंट व भोजपुरी स्टार पवन सिंह के फैंस की ओर से मिल रही धमकियों के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि पवन सिंह के फैंस ने उन्हें जान से मारने और रेप की धमकियां दीं।
रेप और जान से मारने की मिलीं धमकियां
बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत के दौरान अहाना ने बताया कि मैं शो से बाहर आई और मुझे जान से मारने और बलात्कार की ढेरों धमकियां मिलीं। जिसके बाद मैंने शो के मेकर्स को स्क्रीनशॉट भेजे थे और पूछा कि मुझे ऐसी धमकियाँ क्यों मिल रही थीं? मैंने तो ऐसी कोई बात नहीं कही थी। मैंने शो में न तो किसी को गाली दी और न ही कोई आपत्तिजनक व्यवहार किया।
हम कौनसे जमाने में रह रहे हैं?
लगातार मिल रहीं इन धमकियों पर हैरानी जताते हुए अहाना ने कहा कि मुझे तो यह समझ ही नहीं आ रहा कि मुझे क्यों ये धमकियां मिल रही हैं। हम लोग कौन से जमाने में रह रहे हैं? किस सदी में हैं कि मेरी एक बात कहने पर मुझे इतनी धमकियां मिल रही हैं, इतनी चीजें मेरे बारे में बोली जा रही हैं, पर किसी और को कुछ नहीं कहा जा रहा जबकि मैंने ऐसा कुछ भी नहीं कहा जो पवन सिंह के फैंस को पसंद न आया हो। हमारे बीच जो कुछ था भी वो भी शो में ही अच्छे से सुलझ गया। अब मैं पवन सिंह का बहुत सम्मान करती हूं। क्योंकि बहुत से प्रतियोगियों ने मेरे बारे में बहुत कुछ कहा और आज तक सॉरी नहीं बोला। मुझे याद है कि जब मैंने पवन की मां के पैर छुए थे और उन्होंने जवाब दिया था, ‘अगर मैं आपसे सॉरी बोल दूं, तो मैं छोटा नहीं हो जाऊंगा।’
यह खबर भी पढ़ेंः Pawan Singh: जब पवन सिंह की पत्नी पहुंची अभिनेता के घर, तो हुआ ये कांड; फूट-फूटकर रोईं ज्योति
मैं फैंस की नाराजगी समझती हूं
हालांकि, अहाना ने फैंस की नाराजगी को भी स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि मैं समझती हूं कि लोग गुस्सा हो जाते हैं और उन्हें लगता है कि मैंने कुछ ऐसा कह दिया जो उन्हें बुरा लगा। जबकि मैंने कुछ भी ऐसा नहीं कहा था। हालांकि, पवन सिंह और अहाना कुमरा के बीच के मतभेद शो के दौरान ही सुलझ गए थे।