फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rise And Fall Contestant Aarush And Arbaz Big Fight Happen At Show

Rise And Fall: ‘बिग बॉस 19’ के बाद शो ‘राइज एंड फॉल’ बना जंग का मैदान, हाथापाई तक पहुंच गई नौबत

Wed, 10 Sep 2025 07:16 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 10 Sep 2025 07:16 PM IST
सार

इन दिनों रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के अलावा एक शो ‘राइज एंड फॉल’ भी चर्चा में है। हाल ही में इस शो में कुछ प्रतियोगी के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। आखिर ऐसा क्या हुआ ‘राइज एंड फॉल’ में? जानिए। 

विज्ञापन
Rise And Fall Contestant Aarush And Arbaz Big Fight Happen At Show
शाे 'राइज एंड फॉल' के कंटेस्टेंट्स के बीच हुआ झगड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@mxplayer

विस्तार

एंटरप्रेन्योर अशनीर ग्रोवर शो ‘राइज एंड फॉल’ को होस्ट कर रहे हैं। इस शो में टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी, कॉमेडियन कीकू शारदा और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा के अलावा कुछ इंफ्लुएंसर भी नजर आ रहे हैं। 16 सेलिब्रिटी इस शो में हिस्सा ले रहे हैं। हालिया सामने आए एक प्रोमो दो कंटेस्टेंट्स के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। अर्जुन बिजलानी को आकर यह झगड़ा रोकना पड़ा। 

विज्ञापन

अरबाज पटेल और आरुष भोला के बीच हुआ झगड़ा 
‘राइज एंड फॉल’ के एक प्रोमो में एक्टर अरबाज पटेल और इंफ्लुएंसर आरुष भोला के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हुआ। अरबाज ने अचानक आरुष को कहा- ‘दिल्ली में तेरे ऊपर कोई थूकता भी नहीं है।’ इस बात पर आरुष भड़क गया और अरबाज को धक्का देने लगा। आगे अरबाज और आरुष के बीच हाथापाई होने लगी। इसी झगड़े को किसी तरह से एक्टर अर्जुन बिजलानी ने रोकने की कोशिश की।  

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Amazon MX Player (@mxplayer)

विज्ञापन
विज्ञापन



धनश्री वर्मा के कारण भी चर्चा में शो
इस शो में कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा भी हैं, जो क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ हैं। इस शो में वह अपने टूटे हुए रिश्ते को लेकर भी खुलासे कर रही हैं। इसी वजह से ‘राइज एंड फॉल’ चर्चा में हैं। अपने पक्ष को वह इस शो के जरिए सामने रख रही हैं। 

क्या है शो का कॉन्सेट 
‘राइज एंड फॉल’ का कॉन्सेप्ट काफी अलग है। यह शो 16 सेलिब्रिटी के साथ दो हिस्सों में बंटा हुआ है। ऊपर पेंटहाउस में रूल करने वाले ऐश करते हैं और नीचे बेसमेंट में वर्कर्स काम करते हैं। वर्कर ऊपर वाली दुनिया में आना चाहते हैं और रूलर कभी भी नीचे वाली यानी बेसमेंट की दुनिया में नहीं जाना चाहते हैं। ऐसे में सभी कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे को धोखा देकर शो में बने रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed