{"_id":"6614db5f9ec087f52f0d72d2","slug":"rhea-kapoor-confirms-crew-sequel-with-kareena-kapoor-kriti-sanon-tabu-and-ekta-kapoor-shooting-start-soon-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rhea Kapoor confirms Crew Sequel: क्रू का बनेगा पार्ट 2, जल्द शुरू होगी शूटिंग, रिया कपूर ने किया कंफर्म","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Rhea Kapoor confirms Crew Sequel: क्रू का बनेगा पार्ट 2, जल्द शुरू होगी शूटिंग, रिया कपूर ने किया कंफर्म
Tue, 09 Apr 2024 11:44 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 09 Apr 2024 11:44 AM IST
सार
करीना कपूर, कृति सेनन और तब्बू की फिल्म 'क्रू' का दूसरा भाग जल्द आएगा। फिल्म क्रू को लेकर रिया कपूर का बड़ा खुलासा। जानें कब होगी फिल्म की शूटिंग शुरू।
विज्ञापन
फिल्म 'क्रू' - कृति सेनन, तब्बू, करीना कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म 'क्रू' की सह निर्माता रिया कपूर ने फिल्म 'क्रू' के दूसरे भाग के बनने की खबर को सही बताया है। रिया कपूर की फिल्म 'क्रू' के दूसरे भाग में करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन की तिकड़ी फिर से धमाल मचाएगी। रिया कपूर का कहना है कि, ''उन्हें सीक्वल के नाम से डर लगता है।'' लेकिन फिल्म 'क्रू' के बॉक्सऑफस पर नजर डाले तो इस फिल्म का दूसरा भाग जरूर बनेगा। वहीं निर्देशक राजेश ए कृष्णन से फैंस लगातार शिकायत कर रहे है कि धमाकेदार और कॉमेडी से भरपूर फिल्म 'क्रू' को थोड़ा और लंबा होना चाहिए था। फिल्म की कहानी से लेकर गाने तक फैंस को बंहद पसंद आ रहे हैं।
'क्रू' के दूसरे भाग की स्टारकास्ट
अनिल कपूर, रिया कपूर, एकता कपूर और दिग्विजय पुरोहित 'क्रू' के निर्माता हैं। इस फिल्म को बालाजी मोशन पिक्चर्स और अनिल कपूर फिल्म कम्युनिकेशन एंड नेटवर्क के तहत बनाया गया था। इस फिल्म के दूसरे भाग के निर्देशन की जिम्मेदारी राजेश ए कृष्णन ही संभालेंगे। वहीं फिल्म के दूसरे भाग में अभिनेताओं और अभिनेत्रियों की बात करे तो फिल्म में करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन की होने की पुष्टि खुद रिया कपूर ने की है। वहीं कपिल शर्मा और दिलजीत दोसांझ को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
रिया कपूर ने फिल्म को लेकर कही यह बात
एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म 'क्रू' की सह निर्माता रिया कपूर ने पुष्टि की है, ''फिल्म 'क्रू' के सीक्वल को लेकर मेरे मन में कई विचार है और मैं इस फिल्म को एक फ्रेंचाइजी में बदलने का विचार कर रही हूं।'' रिया ने फिल्म के दूसरे भाग में स्टारकास्ट को लेकर भी कहा, '' फिल्म के दूसरे भाग में करीना कपूर खान, कृति सेनन और तब्बू अहम भूमिका में नजर आएंगी।''
रिया कपूर ने कहा
''मैं सच में फिल्म के सीक्वल को लेकर डर जाती हूं। मुझे इससे डर लगता है। इस बात को लेकर एकता कपूर मुझसे काफी नाराज भी हैं। यह पहली बार है जब मैं फिल्म खत्म करे सिर्फ एक हफ्ता ही हुआ है और मेरे पास फिल्म के दूसरे भाग को बनाने के लिए फिल्म लेखकों के संदेश आने शुरू हो गए। मेरे पास अब फिल्म के दूसरे भाग को बनाने के लिए कई विचार हैं। मुझे लगा यह पागलपन होगा। लेकिन इस फिल्म को बनाते वक्त मुझे बेहद खुशी महसूस हुई थी। तो क्यों ना इसे बना ही लिया जाए।'' आगे रिया फिल्म के दूसरे भाग को लेकर कहती हैं, ''इस फिल्म का दूसरा भाग बेहद ही मजेदार बनेगा क्योंकि इसका अंत अभी बाकी है।''
एकता और रिया कपूर की फिल्म
साल 2018 में आई फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में एकता कपूर और रिया कपूर बतौर निर्माता एक साथ काम कर चुकी हैं। इस फिल्म में करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया ने अहम भूमिका निभाई थी। इस महिला प्रधान फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'वीरे दी वेडिंग' का दूसरा पार्ट भी आ सकता है। फिल्म 'क्रू' की स्क्रिप्ट पर काम खत्म होते ही इसकी शूटिंग शुरू कर दी जाएगी। वहीं फिल्म 'क्रू' के दूसरे भाग को लेकर फैंस बेहद खुश है और इस फिल्म के दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि वह फिर से एक बार करीना, तब्बू और कृति की जबरदस्त कॉमेडी देखना चाहते हैं।