फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Renowned Fight choreographer ANL Arasu has joined Megastar Chiranjeevi upcoming film Vishwambara

Vishwambara: चिरंजीवी की आगामी फिल्म 'विश्वंभर' पर आई नई जानकारी, फिल्म से जुड़े ये मशहूर फाइट कोरियोग्राफर

Sun, 04 Aug 2024 02:59 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sun, 04 Aug 2024 02:59 PM IST
सार

मेगास्टार चिरंजीवी की बहुप्रतीक्षित आगामी फिल्म ‘विश्वंभर’ इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। अब फिल्म को लेकर निर्माताओं ने एक नया अपडेट साझा किया है। 

विज्ञापन
Renowned Fight choreographer ANL Arasu has joined Megastar Chiranjeevi upcoming film Vishwambara
एएनएल अरासु-चिरंजीवी - फोटो : एक्स @UV_Creations

विस्तार

मेगास्टार चिरंजीवी साउथ सिनेमा का बड़ा नाम हैं। वह तेलुगु के अलावा हिंदी फिल्मों में भी नजर आते हैं। उन्होंने चार दशक से भी ज्यादा समय से दर्शकों का लगातार मनोरंजन किया है। अब एक बार फिर वह दर्शकों का दिल जीतने वापस आ रहे हैं। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म ‘विश्वंभर’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के निर्माताओं ने उनके फैंस के साथ एक नई जानकारी साझा की है। 

विज्ञापन


चिरंजीवी और तृषा कृष्णन साथ आएंगे नजर
‘विश्वंभर’ में चिरंजीवी और तृषा कृष्णन नजर आने वाले हैं। तृषा इन दिनों अपनी हालिया रिलीज सीरीज बृंदा की सफलता का आनंद ले रही हैं। तृषा की ये आगामी फिल्म विश्वंभर एक सामाजिक-काल्पनिक थ्रिलर होने वाली है, जो अब निर्माण प्रकिया की ओर आगे बढ़ रही है। फिल्म का निर्देशन वशिष्ठ मल्लिदी कर रह हैं, जिन्हें बिम्बिसार के लिए काफी सराहना मिल चुकी है। अब इस फिल्म के लिए मशहूर फाइट कोरियोग्राफर को साथ जोड़ा गया है। 
विज्ञापन

Parineeti Chopra: वरुण धवन की वजह से बने थे परिणीति चोपड़ा के एब्स, अचानक किस को लेकर भी किया था खुलासा!
विज्ञापन
विज्ञापन

मशहूर फाइट कोरियोग्राफर अरासु फिल्म से जुड़े 
रविवार को फिल्म के निर्माताओं एक रोमांचक अपडेट साझा की है। उनके द्वारा घोषणा किया गया है कि फिल्म के लिए मशहूर फाइट कोरियोग्राफर एएनएल अरासु को जोड़ा गया है। इस फिल्म के साथ ही अरासु जूनियर एनटीआर की ‘देवरा’ और ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ जैसी बड़ी फिल्मों पर भी काम कर रहे हैं। उन्हें ‘विश्वंभर’ की टीम ने क्लाइमेक्स एक्शन सीक्वेंस डिजाइन करने के लिए बुलाया है। टीम की तरफ से सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर ये जानकारी दी गई है। 


Neha Bhasin: पीएमडीडी-ओसीपीडी से जूझ रही हैं नेहा भसीन, सोशल मीडिया पर नोट साझा कर दी जानकारी
अगले साल जनवरी में रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि यूवी क्रिएशंस द्वारा बड़े पैमाने पर इस फिल्म को बनाया जा रहा है। ‘विश्वंभर’ में मेगास्टार चिंरंजीवी और तृषा के अलावा आशिका रंगनाथ, राम्या पसुपलेटी, ईशा चावला, आश्रिता वेमुगंती नंदूरी और कुणाल कपूर सहित कई प्रभावशाली कलाकार काम कर रहे हैं। फिल्म में ऑस्कर विजेता एमएम कीरवानी संगीत दे रहे हैं। ये फिल्म 10 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
खेती करना चाहती हैं मृणाल, जमीन के लिए बचा रहीं पैसे


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed