{"_id":"66b398c86141ce807f0cb999","slug":"ravi-teja-and-bhagyashri-borse-starrer-mr-bachchan-trailer-released-know-more-about-the-film-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mr. Bachchan Trailer: 'मिस्टर बच्चन' का ट्रेलर हुआ रिलीज, रवि तेजा के स्वैग ने बढ़ाया दर्शकों का उत्साह","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mr. Bachchan Trailer: 'मिस्टर बच्चन' का ट्रेलर हुआ रिलीज, रवि तेजा के स्वैग ने बढ़ाया दर्शकों का उत्साह
Wed, 07 Aug 2024 09:26 PM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Wed, 07 Aug 2024 09:26 PM IST
सार
रवि तेजा और भाग्यश्री बोरसे की फिल्म 'मिस्टर बच्चन' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसका निर्देशन हरीश शंकर ने किया है। फिल्म 15 अगस्त, 2024 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
फिल्म 'मिस्टर बच्चन'
- फोटो : इंस्टाग्राम @raviteja_2628
विस्तार
रवि तेजा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मिस्टर बच्चन' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। तेजा के प्रशंसकों को ट्रेलर का लंबे वक्त से इंतजार था और आज आखिरकार निर्माताओं ने अपने वादे के मुताबिक ट्रेलर को दर्शकों के सामने पेश कर दिया।
विज्ञापन
AMKDT Box Office Day 6: बॉक्स ऑफिस पर फुंका कारतूस साबित हुई 'औरों में कहां दम था', रुला देगी छठे दिन की कमाई
विज्ञापन
ट्रेलर ने बढ़ाई दर्शकों की उत्सुकता
'मिस्टर बच्चन' का ट्रेलर लगभग ढाई मिनट का है। इसमें रवि तेजा काफी दमदार नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में उनके और भाग्यश्री बोरसे के बीच रोमांस की भी झलक देखने को मिलती है। ट्रेलर के आखिरी हिस्से में वो इनकम टैक्स की रेड डालते हुए दिख रहे हैं। कुल मिलाकर 'मिस्टर बच्चन' का ट्रेलर इस बात की ओर इशारा करता है कि फिल्म दर्शकों का बढ़िया मनोरंजन करने का दम रखती है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
हरीश शंकर के साथ तीसरी बार काम कर रहे हैं रवि तेजा
'मिस्टर बच्चन' 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसमें रवि तेजा तो अहम रोल निभा ही रहे हैं, उनके अलावा भाग्यश्री बोरसे, जगपति बाबू और सुभलेखा सुधाकर को भी महत्वपूर्ण किरदार में देखा जाएगा। फिल्म का निर्देशन हरीश शंकर ने किया है और यह उनकी और रवि तेजा की साथ में तीसरी फिल्म है।
Ananya Panday : मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा अनन्या पांडे का स्टाइलिश लुक, 'कॉल मी बे' से जुड़ा है कनेक्शन
'रेड' की रीमेक है 'मिस्टर बच्चन'
'मिस्टर बच्चन' हिंदी फिल्म 'रेड' की रीमेक है। साल 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म में अजय देवगन और इलियाना डिक्रूज ने काम किया था। जल्द ही फिल्म का दूसरे भाग भी दर्शकों के बीच लाया जाएगा। 'मिस्टर बच्चन' की बात करें तो इसका निर्माण टीजी विश्व प्रसाद द्वारा पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर के तहत किया गया है।
Naezy: क्या टी-सीरीज की फिल्म में नजर आने वाले हैं सना मकबूल और नैजी? रैपर बोले- 'धमाका होगा, तैयार रहो'