फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ranveer Allahbadia controversy advocate satyam surana reveals why case filed against youtuber and samay raina

Ranveer Allahbadia: समय-रणवीर मामले पर शिकायतकर्ता ने बताया- क्यों जरूरी है कार्रवाई? युवाओं को लेकर दिया बयान

Mon, 10 Feb 2025 11:02 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 10 Feb 2025 11:02 PM IST
सार

Ranveer Allahbadia: 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो पर की गई अभद्र टिप्पणी के कारण रणवीर इलाहाबादिया और कॉमेडियन समय रैना के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। अब उन्होंने इसकी वजह का भी खुलासा किया। 

विज्ञापन
Ranveer Allahbadia controversy advocate satyam surana reveals why case filed against youtuber and samay raina
रणवीर इलाहाबादिया - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

समय रैना के शो पर की गई अभद्र और अश्लील टिप्पणी के कारण रणवीर इलाहाबादिया पर केस दर्ज हो चुका है। महाराष्ट्र के वकील सत्यम सुराणा ने यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया और कॉमेडियन समय रैना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। अब उन्होंने एएनआई से बात करते हुए बताया है कि रणवीर और समय पर कार्रवाई क्यों जरूरी थी?

विज्ञापन

Ranveer Allahbadia Explained: ओछी कॉमेडी से लेकर पुलिस में शिकायत तक, समय-रणवीर मामले में क्या हुआ? यहां पढ़ें

विज्ञापन
Trending Videos

वकील का बयान
महाराष्ट्र के वकील सत्यम सुराणा ने बताया कि रणवीर की टिप्पणियों से आम जनता को ठेस पहुंची है। वकील ने कहा, 'हम ऐसे देश में रहते हैं जहां हम कोई भी अच्छा काम अपने माता-पिता के नाम पर शुरू करते हैं। हम एक ऐसी सभ्यता से आते हैं, जहां हमेशा से स्त्री शक्ति की पूजा की जाती रही है। हम इसी परिस्थिति में पले-बढ़े हैं और ऐसे समय में जब रणवीर इलाहाबादिया का कोई वीडियो वायरल होता है, जिसमें यौन संबंध को लेकर अश्लील टिप्पणियां की गई हैं और उसे गंदे तरीके से दिखाया गया है तो इससे भारतीय समाज को गहरी चोट पहुंच सकती है।'
Badass Ravi Kumar Collection Day 4: ‘बैडएस रवि कुमार’ का उतर गया खुमार, जानिए फिल्म ने चौथे दिन की कितनी कमाई

विज्ञापन

इस वजह से दर्ज कराई शिकायत
उन्होंने आगे कहा, 'मैं भी इस तरह की टिप्पणी से शर्मिंदा था। कानून से जुड़े होने के नाते मुझे लगता है कि मुझे ऐसी टिप्पणियों का विरोध करना चाहिए। मैंने भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। मैं सरकार से अपील करता हूं कि इन सभी लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए और ऐसे सभी कंटेंट क्रिएटर्स पर रोक लगाई जाए, जो इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हैं।'

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला
यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया हाल ही में समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में एक प्रतियोगी से बातचीत के दौरान उनके परिवार को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी, जिसमें उनके माता-पिता के बारे में अश्लील टिप्पणी शामिल थी। वीडियो वायरल होने पर विवाद बढ़ा, जिस पर राजनेताओं ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। साथ उन पर कई केस भी दर्ज हुए। गुवाहाटी पुलिस ने भी रणवीर और अन्य कॉमेडियंस के खिलाफ केस दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed